कलेक्टर तोपनो ने ली समय सीमा की बैठक- मानसून को देखते हुए तैयारियो के दिए निर्देश. सुशासन तिहार एवं सीएम हेल्पलाइन को लेकर की चर्चा. किसानों से जल्द से जल्द खाद का उठाव करने का किया आग्रह.खाद बीज वितरण व्यवस्था की लगातार मानिटरिंग करने कृषि अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर तोपनो ने ली समय सीमा की बैठक- मानसून को देखते हुए तैयारियो के दिए निर्देश. सुशासन तिहार एवं सीएम हेल्पलाइन को लेकर की चर्चा. किसानों से जल्द से जल्द खाद का उठाव करने का किया आग्रह.खाद बीज वितरण व्यवस्था की लगातार मानिटरिंग करने कृषि अधिकारियों को दिए निर्देश kshititech
समय सीमा की बैठक को संबोधित करते कलेक्टर साहब
कलेक्टर तोपनो ने ली समय सीमा की बैठक- मानसून को देखते हुए तैयारियो के दिए निर्देश. सुशासन तिहार एवं सीएम हेल्पलाइन को लेकर की चर्चा. किसानों से जल्द से जल्द खाद का उठाव करने का किया आग्रह.खाद बीज वितरण व्यवस्था की लगातार मानिटरिंग करने कृषि अधिकारियों को दिए निर्देश kshititech
जिले में किसानों को जल्द से जल्द उर्वरकों का उठाव करने किया गया आग्रह

कलेक्टर तोपनो ने ली समय सीमा की बैठक- मानसून को देखते हुए तैयारियो के दिए निर्देश. सुशासन तिहार एवं सीएम हेल्पलाइन को लेकर की चर्चा. किसानों से जल्द से जल्द खाद का उठाव करने का किया आग्रह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सुशासन तिहार अन्तर्गत प्राप्त सभी शेष आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सक्ती जिले को हरा भरा बनाने के लिए आगामी मानसून के दृष्टिगत वन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं रेशम विभाग को पौधरोपण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने आगामी खरीफ फसल सीजन के दृष्टिगत कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को खाद, बीज एवं सिंचाई से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को खाद, बीज एवं सिंचाई सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कृषि विभाग को खाद बीज वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने जिले में उर्वरकों एवं बीजों के भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपलब्ध स्टॉक एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को नैनो यूरिया एवं अन्य उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा इसके लाभों का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले में अवैध रूप से खाद विक्रय एवं भण्डारण करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले में उर्वरक एवं बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों से अपील किया गया है कि आवश्यकतानुसार जल्द से जल्द उठाव करे

शक्ति -आगामी खरीफ सीजन 2026-27 को ध्यान में रखते हुए जिले में किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग और जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। वर्तमान में जिले में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों एवं प्रमाणित बीजों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा आवश्यकता के अनुसार वितरण की कार्यवाही निरंतर जारी है। जिले में अब तक कुल 37,015.57 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया गया है, जिसमें से 22,653.25 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है। वर्तमान में 14,362.32 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडार उपलब्ध है, जिससे किसानों की आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।उपलब्ध भंडारण में यूरिया 20,992.52 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) 4,813.00 मीट्रिक टन, पोटाश 805.00 मीट्रिक टन, डीएपी 3,212.20 मीट्रिक टन तथा एनपीके 7,192.85 मीट्रिक टन शामिल है। वहीं किसानों को अब तक यूरिया 13,265.10 मीट्रिक टन, एसएसपी 2,349.00 मीट्रिक टन, पोटाश 472.60 मीट्रिक टन, डीएपी 2,072.50 मीट्रिक टन एवं एनपीके 4,494.05 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है। खरीफ वर्ष 2026 हेतु जिले को 24,255 क्विंटल बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 22,660.20 क्विंटल बीज का भंडारण समितियों में किया जा चुका है तथा 17,265 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है।कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है। साथ ही सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से उर्वरकों की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय करें तथा संतुलित उर्वरक उपयोग को अपनाएं। विभाग द्वारा वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त आवंटन एवं आपूर्ति की कार्यवाही भी सतत जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखने तथा कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराया जा सके। किसानों से अपील किया गया है कि आवश्यकतानुसार उर्वरक एवं बीज का समय पर उठाव करें। संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाएं एवं वैकल्पिक उर्वरकों का भी उपयोग करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading