



देश के लिए कलेक्टर टोपनो ने भी लगाई दौड़, शक्ति जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हुआ दौड़ का आयोजन, 15 अगस्त को सांसद लेगी परेड की सलामी, शक्ति जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए यातायात पुलिस ने जारी की यातायात व्यवस्था की जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती-स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2024 को सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगी और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगी। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर जिला सक्ती के निकट स्थित जेठा मैदान में अयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार वितरण होगा,स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 08.59 बजे होगा। इसी प्रकार सुबह 09 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, सुबह 09.03 बजे परेड का निरिक्षण, सुबह 09.06 बजे पुलिस, नगर सेना द्वारा राष्ट्रध्वज की सलामी एवं मार्च पास्ट, सुबह 09.10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश वाचन, सुबह 09.57 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों से भेंट, सुबह 10.05 बजे से छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुबह 11.05 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम होगा
जिले में अब तक औसत 611.7 मिमी वर्षा दर्ज,चंद्रपुर में हुई सर्वाधिक 19.1 मिमी वर्षा
सकती-सक्ती जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2024 से अब तक औसत 611.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिले के सभी 9 तहसीलों में पिछले 24 घण्टों में औसत 3.6 मिमी बारिश हुई, सर्वाधिक वर्षा चंद्रपुर तहसील में 19.1 मिमी दर्ज की गई। उप संचालक कार्यालय कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घण्टों में सक्ती तहसील में 4.5 मिमी, जैजैपुर तहसील में 0.4 मिमी, मालखरौदा तहसील में 0 मिमी, डभरा तहसील में 7.4 मिमी, नया बाराद्वार तहसील में 0.7 मिमी, अड़भार तहसील में 0 मिमी, हसौद तहसील में 0 मिमी, चंद्रपुर तहसील में 19.1 मिमी एवं भोथिया तहसील में 0 मिमी बारिश दर्ज की गई है
जिला यातायात पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर आवागमन व्यवस्था को लेकर चाक आउट
सकती- शक्ति जिले की आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिला यातायात प्रभारी कमल महतो ने जेठा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के लिए आवागमन एवं यातायात व्यवस्था की दृष्टि से जानकारी प्रसारित की है जिसके तहत दिनांक 15. 8. 2024 स्वतंत्रता दिवस परेड ग्राउंड पार्किंग व्यवस्था- पार्किंग नम्बर 01 – VIP पार्किंग जो VIP गेट के सामने होगा,पार्किंग नंबर 2 -अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम संचालन के लिए आएंगे कलेक्ट्रेट मेन गेट के अंदर बाये ओर होगा,पार्किंग नंबर 3 नागरिकगण जो परेड देखने आएंगे उनके लिए होगा जो कलेक्ट्रेट मेन के सामने हाइवे के बाये ओर होगा
जिले में स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन, उत्साहपूर्वक सभी ने लगाई दौड़,कलेक्टर ने दौड़ में शामिल होकर धावकों का बढ़ाया उत्साह
सकती- हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज 14 अगस्त को सद्भावना एवं एकता का संदेश देने के लिए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का सुबह 7:30 बजे बाजार चौक सक्ती से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती तक आयोजन किया गया। आज आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने शामिल होकर दौड़ लगाते हुए धावकों का उत्साह बढ़ाया l जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ में आज विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिकों, सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी, खेल संघ संस्था के पदाधिकारी, विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राए एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई l इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर के एस पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती अरूण सोम , डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा, तहसीलदार सक्ती मनमोहन सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह, खेल अधिकारी श्री हरी पटेल, रामनरेश यादव आदि उपस्थित थे।



