*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले के सभी नागरिकों को घर-घर जाकर खिलाए फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा, न छूटे कोई भी पात्र व्यक्ति- कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले के सभी नागरिकों को घर-घर जाकर खिलाए फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा, न छूटे कोई भी पात्र व्यक्ति- कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश kshititech
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले के सभी नागरिकों को घर-घर जाकर खिलाए फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा, न छूटे कोई भी पात्र व्यक्ति- कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश kshititech
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले के सभी नागरिकों को घर-घर जाकर खिलाए फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा, न छूटे कोई भी पात्र व्यक्ति- कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश kshititech

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले के सभी नागरिकों को घर-घर जाकर खिलाए फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा, न छूटे कोई भी पात्र व्यक्ति- कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ती- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले के सभी नागरिकों को फाइलेरिया की दवा खिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रथम चरण में बूथ स्तर पर सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवा खिलाए जाने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात द्वितीय चरण में मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर घर जाकर दवा सेवन कराए जाने तथा अंतिम चरण में माप अप राउंड के अंतर्गत शेष छूटे हुए व्यक्तियों को सुव्यवस्थित रूप से फाइलेरिया (हाथीपांव) का दवा सेवन कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित सभी जिला अधिकारियों सहित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भी फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा खिलाई गई। बैठक में कलेक्टर ने एसआईआर के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े उप जिला निर्वाचन अधिकारी व ईआरओ सहित संबंधित सभी अधिकारियो कर्मचारियो को एसआईआर के कार्यो को पूरी प्राथमिकता से करने और सभी प्रविष्टिया निर्धारित समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने एस आई आर के कार्यो में जिले का प्रदेश स्तर पर दूसरा रैंक आने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम व सभी ईआरओ सहित एसआईआर कार्य से जुड़े संबंधित सभी अधिकारियो कर्मचारियो को बधाई दी और एसआईआर कार्य समाप्ति तक बेहतर कार्य करने प्रेरित किया। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने पी एम सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन, आश्रम छात्रावासो का निरीक्षण, लोक सेवा गारंटी आदि कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरक्षित इंटरनेट दिवस अंतर्गत जिला अधिकारियों को इंटरनेट के दुष्प्रभाव से बचने किया गया जागरूक

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन द्वारा इंटरनेट का सुरक्षित रूप से उपयोग करने और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले धोखाधड़ी से बचाव के लिए जिला अधिकारियों को जागरूक किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों द्वारा लालच और डर दिखाकर कई तरह के स्कैम किए जाते हैं। इसलिए हमें बिना किसी लालच और डर में आए पहले वास्तविक स्थितियों का पता लगाने के बाद निर्णय लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की डिजिटल धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत जरूर दर्ज कराए। जिससे समय रहते सुरक्षित समाधान किया जा सके।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेशः आवेदन तिथि बढ़ी

सक्ती-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 11 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया राज्य शासन की आधिकारिक वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 11 फरवरी 2026 कर दिया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की अवधि भी बढ़ाई गई है। अब अभ्यर्थी 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। पहले यह अवधि 8 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक थी। वहीं प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा अवधि कुल 02 घंटे की होगी। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रशासन ने जिले के समस्त प्राथमिक शालाओं एवं आश्रम शालाओं के प्राचार्यों और शिक्षकों से अपील की है कि वे पात्र छात्र-छात्राओं का समय पर आवेदन भरवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी इस अवसर से वंचित न रहे

स्वस्थ सक्ती की दिशा में सशक्त कदम: कलेक्टर की उपस्थिति में सेजेस कसेरपारा में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में आज राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में फाइलेरिया सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कसेरपारा सक्ती में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्वयं फाइलेरिया का दवा खाकर इस अभियान का शुभारंभ करते हुए समस्त जिलेवासियों को भी फाइलेरिया (हाथीपांव) दवा सेवन के लिए प्रेरित किए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेजेस सक्ती के विद्यार्थियों को भी सामूहिक रूप से दवा सेवन कराया गया,राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने संबोधित करते हुए जिलेवासियों से अपील किया कि इस अभियान अवधि के दौरान सभी फाइलेरिया की दवा का अवश्य सेवन करें। जिससे फाइलेरिया मुक्त जिला का लक्ष्य हासिल किया जा सके। कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों को सजगतापूर्वक इस अभियान में शामिल होकर दवा सेवन करने की अपील की साथ ही अपने आस पास के लोगो को भी हाथीपांव की दवा का सेवन करने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। जिससे फाइलेरिया मुक्त जिला के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिकों की सहभागिता और जागरूकता से इस अभियान को पूर्ण सफल बनाया जा सकता है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि फाइलेरिया की दवा पूर्णतः सुरक्षित है तथा इसके सेवन से इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के विकासखंडों को चिह्नित कर लगभग 4,95,618 लक्षित आबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु दवा सेवन के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला प्रशासन द्वारा समस्त जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे स्वयं दवा का सेवन करें तथा अपने परिवार व समुदाय को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सक्ती जिला स्वस्थ, सुरक्षित एवं फाइलेरिया मुक्त बन सके। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी ओआईसी स्वास्थ्य विभाग श्री प्रीतेश सिंह राजपूत, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. पी.सी. कंवर, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कीर्ति बड़ा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अर्चना तिवारी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 23 आवेदन हुए प्राप्त

 सक्ती-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे,जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी श्रीमती हेम बाई चन्द्रा, परदेशी राम चन्द्रा और द्वारिका प्रसाद चन्द्रा ने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने के संबध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुरा निवासी श्री रामप्रसाद साहू ने सी.एस पी. डी.सी एल द्वारा ई.पी. एफ. राशि प्रदान कराए जाने के संबध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम रनपोटा निवासी श्री शरमू लाल बरेठ और निरंजन प्रसाद बरेठ ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत किये जाने के संबध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम लटियाडीह निवासी श्री डोरीलाल (जगेश्वर), बालेश्वरी चन्द्रा (सरपंच), मंगली बाई (सरपंच) और सिदार सिंह सिदार ने नहर में पानी प्रदाय करने के संबध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डूमरपारा निवासी श्रीमती शकुंतला बाई महंत ने वृद्धा पेंशन तथा शौचालय बनवाने के संबध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले के सभी नागरिकों को घर-घर जाकर खिलाए फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा, न छूटे कोई भी पात्र व्यक्ति- कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश kshititech
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले के सभी नागरिकों को घर-घर जाकर खिलाए फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा, न छूटे कोई भी पात्र व्यक्ति- कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश kshititech

प्रातिक्रिया दे

Back to top button