शक्ति जिले में महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सहित शहर एवं ब्लॉक इकाइयों का भी होगा गठन, 6 अगस्त को संपन्न बैठक में हुई चर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष अलका जायसवाल ने कहा- छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस का संगठन मजबूती के साथ कर रहा कार्य

शक्ति जिले में महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सहित शहर एवं ब्लॉक इकाइयों का भी होगा गठन, 6 अगस्त को संपन्न बैठक में हुई चर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष अलका जायसवाल ने कहा- छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस का संगठन मजबूती के साथ कर रहा कार्य kshititech
छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम
शक्ति जिले में महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सहित शहर एवं ब्लॉक इकाइयों का भी होगा गठन, 6 अगस्त को संपन्न बैठक में हुई चर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष अलका जायसवाल ने कहा- छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस का संगठन मजबूती के साथ कर रहा कार्य kshititech
शक्ति जिले में भी महिला कांग्रेस कमेटी का होगा विस्तार

शक्ति जिले में महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सहित शहर एवं ब्लॉक इकाइयों का भी होगा गठन, 6 अगस्त को संपन्न बैठक में हुई चर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष अलका जायसवाल ने कहा- छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस का संगठन मजबूती के साथ कर रहा कार्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन द्वारा शक्ति जिले में महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर संगठन के विस्तार हेतु निर्देशित किया गया है, इसी श्रृंखला में 6 अगस्त को प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुश्री अलका जायसवाल की उपस्थिति में शक्ति जिले में महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन करने एवं जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं शहर स्तर पर संगठन की व्यवस्था के अनुरूप इकाइयों का गठन करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई

साथ ही इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री अलका जायसवाल अधिवक्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निरंतर पूरी सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है, तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सत्तासीन सरकार के जन विरोधी कार्यो को लगातार महिला कांग्रेस कमेटी जनता तक ले जाकर उन्हें जानकारी दे रही है, साथ ही आने वाले दिनों में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर होने वाले आंदोलन एवं विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शक्ति जिले में भी महिला कांग्रेस सक्रियता के साथ कार्य करेगी

6 अगस्त को महिला जिला कांग्रेस सकती की आयोजित अनौपचारिक बैठक के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुश्री अलका जायसवाल, महिला कांग्रेस शक्ति जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती कलावती, श्रीमती विजया जायसवाल, विभा यादव, सीमा, गीतांजलि, पुष्प लता, भारती, संगीता, रुबीना,ज्योति, फातिमा, जैस्मिन, मुमताज, सुशील महेश्वरी, रेणुका सबा,सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading