कमाल के हैं बाल वैज्ञानिक-सक्ती में लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया अपना कमाल, जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दी शानदार प्रस्तुति, राष्ट्रीय गणित एवं विज्ञान दिवस पर जिला शिक्षा विभाग के निर्देशन में आयोजित था कार्यक्रम




लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया अपना कमाल, जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दी शानदार प्रस्तुति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- जिला स्तरीय गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी में लिटिल फ्लॉवर के बच्चों की शानदार प्रस्तुति हुई है,राष्ट्रीय गणित एवं विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विगत दिनों जिला स्तरीय गणित एवं विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शक्ति जिले के विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें लिटिल फ्लॉवर स्कूल शक्ति के छात्र छात्राओ ने भी भाग लिया। शिक्षा विभाग शक्ति के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गणित विज्ञान दिवस के अंतर्गत जिला स्तरीय पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 17 फरवरी 2026 को किया गया , जिसमें से पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर की छात्रा यशस्वी लहरे ने प्रथम स्थान तथा वाद – विवाद प्रतियोगिता में आफिया कुरेशी द्वितीय स्थान शोएब अली खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं स्नेहा द्विवेदी ने रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। लिटिल फ्लावर स्कूल के शिक्षक मोतीलाल पटेल, हिमांशु दिव्य, मेघा साहू एवं जीनत तबस्सुम ने विद्यार्थियों का सहयोग एवं उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार से सम्मानित किया । श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इसी तरह के कार्यक्रम में भाग लेकर अपने विद्यालय का नाम आप लोग रोशन करते रहे। लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन से संपूर्ण विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रबंधक टीपी उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा उत्साह वर्धन किया। एवं मैडल प्रदान किया। साथ साथ यह भी बताया कि हम अपने विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है। ज्ञात हो विगत दिनों गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी लिटिल फ्लावर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया था।




