छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने किया अमित बघेल की जमानत का विरोध, मामला सर्व समाज के इष्ट देवों पर अशोभनीय टिप्पणी का, 15 दिनों की रिमांड पर भेजे गए जेल

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने किया अमित बघेल की जमानत का विरोध, मामला सर्व समाज के इष्ट देवों पर अशोभनीय टिप्पणी का, 15 दिनों की रिमांड पर भेजे गए जेल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-अमित बघेल को पुलिस कस्टडी में रायपुर न्यायालय में 3 दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर पेश किया गया।छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की तरफ से एडवोकेट शाहिद सिद्दीकी ने, माननीय न्यायालय के समक्ष, अमित बघेल की जमानत का विरोध करते हुए, बताया कि, यह व्यक्ति आदतन अपराधी है, इसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में एफआईआर दर्ज है, यह देवी देवताओं का अपमान करता है, देवी देवताओं की मूर्तियां के सर काटने की बात करता है। इन सब बातों से छत्तीसगढ़ में जो विभिन्न जाति और धर्म के लोग निवास करते हैं उनके मध्य भय पैदा करने की कोशिश कर रहा है यदि, इसे जमानत पर रिहा किया गया तो यह अपने इन मंसूबों को और आगे बढ़ाएगा, लोगों को भयभीत करने का प्रयास करेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने बताया कि अमित बघेल की तरफ से उनके वकीलों ने अंतरिम बेल (जमानत) के लिए आवेदन लगाए थे,जो माननीय न्यायालय ने बहस सुनने के पश्चात खारिज कर दिया है। उसे मात्र 15 दिसंबर के दिन अपनी मां के दशगात्र में पुलिस कस्टडी में शामिल हो सकेगा, यह छूट दी गई है।



