*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सावधान- शक्ति शहर में नो पार्किंग में गाड़ी खड़े करने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई, यातायात विभाग ने 16 फरवरी को गाड़ियों को किया लॉक, सक्रिय है शक्ति जिले का यातायात विभाग, ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा की कार्रवाई

सावधान- शक्ति शहर में नो पार्किंग में गाड़ी खड़े करने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई, यातायात विभाग ने 16 फरवरी को गाड़ियों को किया लॉक, सक्रिय है शक्ति जिले का यातायात विभाग, ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा की कार्रवाई kshititech
16 फरवरी को नो पार्किंग में खड़ी कार को किया गया लॉक

सावधान- शक्ति शहर में नो पार्किंग में गाड़ी खड़े करने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई, यातायात विभाग ने 16 फरवरी को गाड़ियों को किया लॉक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला मुख्यालय शक्ति में जिला यातायात शाखा द्वारा नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों पर अब चलानी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है, जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशा निर्देशन में जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक वाई एन शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर के सभी प्रमुख मार्गो में 16 फरवरी को निरीक्षण किया, इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नो पार्किंग में वाहन खड़े मिले तथा इसके कोई ड्राइवर, मलिक भी नो पार्किंग स्थल पर नजर नहीं आए, जिस पर ट्रैफिक विभाग द्वारा उसे लॉक कर दिया गया है एवं जिला यातायात विभाग में बताया है कि नो पार्किंग वाले स्थानो पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने पर लगातार कार्रवाई की जाएगी तथा यातायात विभाग द्वारा आम जनता एवं वाहन संचालकों से अपने वाहनों को व्यवस्थित एवं सड़कों के किनारे खड़े होने के निर्देश दिए जाते हैं,किंतु इसके बावजूद वाहन मालिक लापरवाही करते हैं,जिससे यातायात बाधित होता है, एवं ट्रैफिक विभाग द्वारा इस संबंध में लोगों से आग्रह किया गया है एवं वाहन लॉक किए जाने के बाद विभाग द्वारा निर्धारित चलानी शुल्क देने के बाद ही लॉक खोलने की कार्रवाई की जाएगी

प्रातिक्रिया दे

Back to top button