1 मार्च को राजधानी रायपुर में विकलांग जोड़ों का होगा ऐतिहासिक एवं भव्य सामूहिक विवाह, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे बृजमोहन अग्रवाल, 22 फरवरी को सामूहिक विवाह की तैयारी के लिए संपन्न हुई बैठक, प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल ने दी जानकारी




1 मार्च को राजधानी रायपुर में विकलांग जोड़ों का होगा ऐतिहासिक एवं भव्य सामूहिक विवाह, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे बृजमोहन अग्रवाल, 22 फरवरी को सामूहिक विवाह की तैयारी के लिए संपन्न हुई बैठक, प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-एक मार्च को देश के विभिन्न स्थानों से आए विवाह योग्य विकलांग निशक्त जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा पूरी रस्मो रिवाज के साथ यह सामूहिक विवाह अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत’; कान्यकुब्ज सभा व शिक्षा मंडल , मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क कराया जाएगा निशक्त जनों के सामाजिक पुनर्वास की दिशा में संलग्न विकलांग चेतना परिषद और उक्त सभी सहयोगी संगठनों द्वारा विकलांग जोड़ों के सामूहिक विवाह का यह 16 वा राज्य स्तरीय आयोजन है जो राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन बैरन बाजार में होने जा रहा है समारोह की तैयारियां अंतिम चरणों पर है. इस संबंध में एक बैठक आशीर्वाद भवन रायपुर में संपन्न हुई,छत्तीसगढ़ प्रांत विकलांग चेतना परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल, महामंत्री संतोष तिवारी,कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व संयोजक वीरेंद्र पांडेय,राजेश अग्रवाल,सह संयोजक श्रीमती अनुराधा दुबे घनश्याम पोद्दार,राजेश दीक्षित, डी एस कुशवाह ने बताया कि विकलांग विवाह आशीर्वाद समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सांसद रायपुर बृजमोहनअग्रवाल ,कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, समारोह भूषण के रूप में रायपुर नगर पालिका निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं डॉ विनय पाठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विकलांग चेतना परिषद होंगे जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं वंदना ग्रुप के डायरेक्टर सुभाष अग्रवाल एवं कान्यकुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा होंगे
28 फरवरी को सुबह पंजीयन, अपरान्ह हल्दी मेहंदी, शाम को संगीत संध्या
राजेश दीक्षित,संजय अवस्थी ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत 28 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से पंजीयन एवं अपराह्न 4बजे से मेहंदी की रस्म से होगी तथा शाम 6 बजे से संगीत का कार्यक्रम होगा दूसरे दिन एक मार्च को सुबह 10:00 बजे से सामूहिक विवाह अपराहन 4 बजे से आशीर्वाद समारोह रात्रि 6:00 बजे से वैवाहिक जोड़े को उपहार वितरण कार्यक्रमों का क्रम चलेगा,कान्यकुब्ज सभा व शिक्षा मंडल के सचिव राजेश दीक्षित एवं मारवाड़ी युवा मंच के सचिव त्रिपत जैन ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए एक दूसरे के साथ मिलकर विकलांग विवाह संपन्न कराने पर जोर दिया
विवाह की पूर्व संध्या पर डांस ग्रुप के साथ गीत संगीत
समिति के महामंत्री संतोष तिवारी आयोजन समिति के योगेश शर्मा,नवीन भूसानिया , संतोष बजाज ,विनोद सेन और अजय यदु ने जानकारी देते हुए बताया कि विकलांगों के सामूहिक विवाह की पूर्व संध्या 28 फरवरी को शाम 6 बजे रामदास अग्रवाल व उनके साथियों द्वारा डांस ग्रुप के साथ गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा,परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 16 वे राज्यस्तरीय विकलांग सामूहिक विवाह समारोह के लिए युवक-युवतियों के पंजीयन अभी जारी है विकलांग जोड़ों को शनिवार 28 फरवरी को सुबह 9:00 बजे आशीर्वाद भवन में पहुंचना आवश्यक है सामूहिक विवाह के सभी कार्यक्रमों की व्यवस्था निशुल्क रहेंगी । कार्यक्रम केक्षितिज अग्रवाल ,प्रीति अग्रवाल,श्रीमती सरोज सैफी एवं दीपक अग्रवाल ने जोड़े तय होने पर लोगों से आयोजन समिति को शीघ्र ही सूचित करने की अपील की है ताकि उन्हें भी सामूहिक विवाह में शामिल कर आवश्यक तैयारियां की जा सके । सुभाष अग्रवाल व विकास तिवारी ने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल परिवार अपनी पारंपरिक रीति-रिवाज का पालन कर सकते हैं तथा वर वधु दोनों की ओर से व्यक्ति विवाह 10-10 में शामिल हो सकते हैं प्रत्येक नवदंपत्ति को गृहस्थ संबंधी पूर्ण सामग्री उपहार स्वरूप दी जाएगी
उपरोक्त आयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रवाल 9827161171 से प्राप्त की जा सकती है








