ब्रेकिंग न्यूज़-शक्ति के जोगरा में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या. पुलिस जुटी जांच में. पुलिस कप्तान सहित पुलिस टीम पहुंची घटनास्थल पर. घटना के आरोपी फरार

ब्रेकिंग न्यूज़-शक्ति के जोगरा में महिला की गोली मारकर हत्या. पुलिस जुटी जांच में. पुलिस कप्तान सहित पुलिस टीम पहुंची घटनास्थल पर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति –जिला मुख्यालय शक्ति से लगे शक्ति विकासखंड के ग्राम जोगरा में 26 जून 2026 को एक 26 वर्षीय महिला पूर्णिमा चौहान को गोली मार दिए जाने की खबर लगी है। तथा उपरोक्त महिला को तीन गोली मारी गई है। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। एवं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग महिला के घर पहुंचे तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंची एवं पुलिस खोजबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। तथा घटना की जानकारी एवं गंभीरता को देखते हुए शक्ति जिले के जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर अपने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला को गोली मारकर अज्ञात लोग फरार हो गए हैं तथा महिला की मृत्यु हो गई है

