*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

SIR,SIR-शक्ति जिले के उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को किया गया 25 जनवरी को सम्मानित,SIR में करी थी मेहनत, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ आयोजन, नए वोटरों को मिला वोटर आईडी कार्ड, जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर PMFE योजना अंतर्गत मिलेगी सब्सिडी, शासन ने जारी किये आदेश,

SIR,SIR-शक्ति जिले के उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को किया गया 25 जनवरी को सम्मानित,SIR में करी थी मेहनत, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ आयोजन, नए वोटरों को मिला वोटर आईडी कार्ड, जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर PMFE योजना अंतर्गत मिलेगी सब्सिडी, शासन ने जारी किये आदेश, kshititech
जिले के एस आई आर के उत्कृष्ट BLO सम्मानित
SIR,SIR-शक्ति जिले के उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को किया गया 25 जनवरी को सम्मानित,SIR में करी थी मेहनत, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ आयोजन, नए वोटरों को मिला वोटर आईडी कार्ड, जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर PMFE योजना अंतर्गत मिलेगी सब्सिडी, शासन ने जारी किये आदेश, kshititech
नए मतदाताओं को दिया गया वोटर आईडी कार्ड

शक्ति जिले के उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को किया गया 25 जनवरी को सम्मानित,SIR में करी थी मेहनत, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ आयोजन, नए वोटरों को मिला वोटर आईडी कार्ड, जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर PMFE योजना अंतर्गत मिलेगी सब्सिडी, शासन ने जारी किये आदेश,

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस वर्ष 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ है। कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा ने नवमतदाताओं तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को एक मतदाता के रूप में सजगता एवं निष्पक्षता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा एवं डिप्टी कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सक्ती, चन्द्रपुर एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित नवीन मतदाताओं को भी बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त नए मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। मतदाता जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचन कार्यालय के श्री राधेश्याम साहू, बीएलओ, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
[
पीएमएफएमई योजना के तहत जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

सक्ती-प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। योजना के माध्यम से स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक जिले के उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं विस्तार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत राइस मिल, दाल मिल, आटा-बेसन, मसाला उद्योग, बेकरी, पापड़-बड़ी, आचार, जैम-जैली, पशु आहार, मछली आहार, मशरूम उत्पाद, मखाना एवं दुग्ध उत्पाद सहित सभी प्रकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग शामिल हैं। नई इकाई की स्थापना अथवा पुरानी इकाई के विस्तार हेतु परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तक अनुदान अथवा अधिकतम 10 लाख रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अंश आवेदक द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा, शेष राशि बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तर पर डिस्ट्रीक्ट रिसोर्स पर्सन (डीआरपी) की नियुक्ति भी की गई है। पीएमएफएमई योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु इच्छुक आवेदक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भुरसीडीह में संपर्क कर सकते हैं।

सफलता की कहानी-सरल, पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट,समय पर खरीदी व उचित मूल्य से किसानों को मिल रहा भरोसा

सक्ती-राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लागू की गई सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था अब सकारात्मक परिणाम दे रही है। जिले के किसान इस व्यवस्था से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। खरीदी प्रक्रिया मे बेहतर प्रबंधन, समयबद्ध कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निगरानी के चलते किसानों को अपनी उपज विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इससे किसानों का भरोसा शासन-प्रशासन के प्रति और मजबूत हुआ है,इसी कड़ी में विकासखण्ड सक्ती के ग्राम लवसरा निवासी किसान श्री दीपक राम बरेठ ने उपार्जन केंद्र लवसरा में 40.00 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। किसान श्री बरेठ ने धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान-हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र पहुंचने पर धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है, जिससे बिना किसी विलंब के उपज की खरीदी संपन्न हुई। किसान श्री बरेठ ने बताया कि उपार्जन केंद्र में धान की गुणवत्ता जांच, आर्द्रता परीक्षण, पर्याप्त बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल व्यवस्था एवं पंजीयन प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से किया गया। सभी कार्य तय प्रक्रिया के अनुसार होने से किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और पूरा कार्य सहजता से पूर्ण हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से उन्हें उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य प्राप्त हो रहा है। समय पर खरीदी और भरोसेमंद व्यवस्था के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। किसान श्री दीपक राम बरेठ ने कहा कि वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट हैं और उन्होंने किसानों के हित में की जा रही व्यवस्थाओं के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े करेंगी सक्ती जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण

सक्ती-गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित जेठा मैदान (कॉलेज ग्राउंड) में गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र जांजगीर–चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे सक्ती जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगी तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी।जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन किए जाएंगे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों, परेड दलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा समारोह की संपूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि गणतंत्र दिवस का यह आयोजन गरिमामय, अनुशासन एवं उत्साह के साथ संपन्न हो सके।गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम विवरण के अनुसार मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 08.59 बजे होगा। इसी प्रकार सुबह 09 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, सुबह 09.06 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरिक्षण, सुबह 09.10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन, सुबह 09.41 बजे मार्च पास्ट, सुबह 09.50 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों से भेंट, सुबह 10 बजे से छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुबह 11.00 बजे झांकी प्रदर्शन, 11.20 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा।

SIR,SIR-शक्ति जिले के उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को किया गया 25 जनवरी को सम्मानित,SIR में करी थी मेहनत, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ आयोजन, नए वोटरों को मिला वोटर आईडी कार्ड, जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर PMFE योजना अंतर्गत मिलेगी सब्सिडी, शासन ने जारी किये आदेश, kshititech
नए मतदाताओं को दिया गया वोटर आईडी कार्ड
SIR,SIR-शक्ति जिले के उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को किया गया 25 जनवरी को सम्मानित,SIR में करी थी मेहनत, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ आयोजन, नए वोटरों को मिला वोटर आईडी कार्ड, जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर PMFE योजना अंतर्गत मिलेगी सब्सिडी, शासन ने जारी किये आदेश, kshititech
नए मतदाताओं को दिया गया वोटर आईडी कार्ड
SIR,SIR-शक्ति जिले के उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को किया गया 25 जनवरी को सम्मानित,SIR में करी थी मेहनत, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ आयोजन, नए वोटरों को मिला वोटर आईडी कार्ड, जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर PMFE योजना अंतर्गत मिलेगी सब्सिडी, शासन ने जारी किये आदेश, kshititech
नए मतदाताओं को दिया गया वोटर आईडी कार्ड
SIR,SIR-शक्ति जिले के उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को किया गया 25 जनवरी को सम्मानित,SIR में करी थी मेहनत, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ आयोजन, नए वोटरों को मिला वोटर आईडी कार्ड, जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर PMFE योजना अंतर्गत मिलेगी सब्सिडी, शासन ने जारी किये आदेश, kshititech
शक्ति जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से प्रसन्न है किसान
SIR,SIR-शक्ति जिले के उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को किया गया 25 जनवरी को सम्मानित,SIR में करी थी मेहनत, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ आयोजन, नए वोटरों को मिला वोटर आईडी कार्ड, जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर PMFE योजना अंतर्गत मिलेगी सब्सिडी, शासन ने जारी किये आदेश, kshititech
जिला मुख्यालय जेठा  में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह, सांसद जी फरहाएंगी तिरंगा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button