*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

भाजपा के संगठन महामंत्री ने शक्ति के पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण शर्मा के निवास पर पहुंच कर दी उन्हें श्रद्धांजलि, 16 दिसंबर को रायपुर में होगा स्वर्गीय नारायण शर्मा का बारहवां एवं पगड़ी रस्म कार्यक्रम

भाजपा के संगठन महामंत्री ने शक्ति के पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण शर्मा के निवास पर पहुंच कर दी उन्हें श्रद्धांजलि, 16 दिसंबर को रायपुर में होगा स्वर्गीय नारायण शर्मा का बारहवां एवं पगड़ी रस्म कार्यक्रम kshititech
प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री जी ने शर्मा परिवार में पहुंचकर दी पंडित नारायण प्रसाद शर्मा को श्रद्धांजलि
भाजपा के संगठन महामंत्री ने शक्ति के पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण शर्मा के निवास पर पहुंच कर दी उन्हें श्रद्धांजलि, 16 दिसंबर को रायपुर में होगा स्वर्गीय नारायण शर्मा का बारहवां एवं पगड़ी रस्म कार्यक्रम kshititech
भाजपा नेता चिराग अग्रवाल एवं भवानी तिवारी पंडित नारायण प्रसाद शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए

भाजपा के संगठन महामंत्री ने शक्ति के पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण शर्मा के निवास पर पहुंच कर दी उन्हें श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय बने भाजपा शक्ति नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंडित नारायण प्रसाद शर्मा के निधन पर उनके रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी, साथ ही शर्मा परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस भी बंधाया एवं पूरे प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से गहरा दुःख व्यक्त किया, इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल एवं जिला भाजपा के मंत्री भवानी प्रसाद तिवारी भी उपस्थित थे

16 दिसंबर को होगा स्वर्गीय नारायण प्रसाद शर्मा के बारहवां एवं पगड़ी रस्म का कार्यक्रम

भाजपा शक्ति नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं मारवाड़ी रेस्टोरेंट शक्ति के संचालक पंडित नारायण प्रसाद शर्मा का विगत दिनांक 5 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया था, जिनका चंदनपान,ब्रम्ह भोज,बारहवां एवं पगड़ी रसम का कार्यक्रम आगामी दिनांक- 16 दिसंबर 2025 दिन- मंगलवार को शाम 4:00 बजे से उनके निवास महावीर नगर वसंत विहार रायपुर में आयोजित किया गया है, शर्मा परिवार ने समस्त स्वजनों एवं पारिवारिक मित्रों से इस दुख के अवसर पर पहुंच कर अपनी पुष्पांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button