कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व विधायक स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव जी की जन्म जयंती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल एवं गीता गबेल ने भी महानदी सदन पहुंच कर दी श्रद्धांजलि, रामकुमार ने कहा- जन जन के लोकप्रिय नेता थे युद्धवीर जी, क्षेत्र की जनता के दिलों में सदैव बसे रहेंगे युद्धवीर जी


कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व विधायक स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव जी की जन्म जयंती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल एवं गीता गबेल ने भी महानदी सदन पहुंच कर दी श्रद्धांजलि, रामकुमार ने कहा- जन जन के लोकप्रिय नेता थे युद्धवीर जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- 1 मार्च को छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय युद्धवीर सिंह युद्ध जी की जन्म जयंती को महानदी सदन हरदी चंद्रपुर में कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जुदेव जी की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव इस जयंती कार्यक्रम में उपस्थिति रही, तो वही छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुदेव् समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये,इस अवसर पर जांजगीर चांपा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार गबेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता गबेल ने भी महानदी सदन पहुंचकर युद्ध वीर सिंह जुदेव जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ने कहा कि स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में जहां पूरे प्रदेश में एक सक्रिय एवं युवा विधायक के रूप में लोगों के बीच लोकप्रिय थे, तो वहीं उन्होंने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया एवं पूरे विधानसभा क्षेत्र में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में उन्होंने पहला की, रामकुमार गबेल ने कहा कि स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जी के योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते तथा वे सदैव सकारात्मक सोच के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करते थे एवं ऐसे कर्मठ जननायक की कमी आज पूरे क्षेत्र के लोग सदैव महसूस करते हैं, इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ने कहा कि आज स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जुदेव जी की धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव जी लगातार पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से सतत रहकर उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही हैं, एवं क्षेत्र की जनता आज अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए महानदी सदन पहुंचती है,एवम वहां नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में लगातार पहल हो रही है, एवं श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव जी भी आम नागरिकों के सुख-दुख में सदैव सहभागी बनते हुए बहुरानी के रूप में आज क्षेत्र की जनता की सेवा कर रही हैं



