सबसे सस्ती जमीन-उद्योगों एवं चीनी मिलों को बढ़ावा देने बिहार सरकार ₹1रुपये फुट में उपलब्ध करवाएगी जमीन. नई प्रोत्साहन नीति में मिलेगी करोड़ों रुपए की छूट


उद्योगों एवं चीनी मिलों को बढ़ावा देने बिहार सरकार ₹1रुपये फुट में उपलब्ध करवाएगी जमीन. नई प्रोत्साहन नीति में मिलेगी करोड़ों रुपए की छूट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बिहार सरकार ने चीनी उद्योग में निवेश बढ़ाने और बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने के लिए नई प्रोत्साहन नीति लागू की है. इस योजना के तहत नए निवेशकों को जमीन, टैक्स में छूट और करोड़ों रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी. सरकार का दावा है कि इससे किसानों, उद्योग और रोजगार तीनों को बड़ा फायदा मिलेगा।बिहार सरकार ने राज्य में शुगर इंडस्ट्री को नई मजबूती देने के लिए ‘शुगरकेन इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट इंसेंटिव पॉलिसी 2026’ लागू करने का फैसला किया है. इस नई नीति का मकसद राज्य में बड़े इंवेस्टमेंट को अट्रैक्ट करना, बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करना और नई चीनी मिलों की इंस्टालमेंट को बढ़ावा देना है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस नीति को मंजूरी दी गई.

