जैजैपुर पुलिस की बड़ी सफलता- भारी मात्रा में अवैध महुआ लहान जाप्त कर किया गया नष्ट-बावन परी का आनंद ले रहे जूवाडियों पर भी पुलिस की बड़ी कार्रवाई. एसपी साहब के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कारवाई. थानेदार भूपेंद्र चंद्रा की सक्रियता से अपराधियों पर लगातार हो रही कार्रवाई




जैजैपुर पुलिस की बड़ी सफलता- भारी मात्रा में अवैध महुआ लहान जाप्त कर किया गया नष्ट-बावन परी का आनंद ले रहे जूवाडियों पर भी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति सक्ति जिले के थाना जैजैपुर के ग्राम ओड़ेकेरा में तेंदवाही तालाब में भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट किया गया है।थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा0पु0से0), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमति भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) द्वारा अवैध शराब निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम ग्राम ओड़ेकेरा के तेंदवाही तालाब पार में शराब बनाने हेतु भारी मात्रा में महुआ पास (कच्चा माल) डूबाकर रखे हैं कि सूचना पर ग्राम ओड़ेकेरा के तेंदवाही तालाब में रेड कार्यवाही किया गया जो तेंदवाही तालाब में भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ पास (कच्चा माल) मिलने पर उक्त महुआ पास (कच्चा माल) को नष्टीकरण किया गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, प्र0आर0 330 परमानंद घृतलहरे, आर0 292 मनोज लहरे, 184 राधेश्याम टण्डन का विशेष योगदान रहा। भविष्य में अवैध शराब कोचिया लोगों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी
जुआ खेल रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई। मोटरसाइकिल सहित हजारों रुपए नगद जप्त
शक्ति -शक्ति जिले के अंतर्गत पुलिस थाना जैजैपुर द्वाराअपराध क्रमांक 96/2 धारा 3(2) छ0ग0 जुआ (प्रति0) अधि0 2022 के तहत जुआ फड़ पर दबिश देकर मौके से 4980 रूपये नगद एवं 02 मो0सा0 जप्त की गई है। थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा0पु0से0), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमति भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) मैडम के द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा खेलने/खेलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.04.2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम बेलदुला में जुआ रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी- 01. कामता चन्द्रा पिता दामोदर चन्द्रा उम्र 43 साल निवासी बेलादूला, 02. रमेश कुमार भारद्वाज पिता आजूराम भारद्वाज उम्र 42 साल निवासी कुटराबोड, 03. फलिन्द्र कुमार चन्द्रा पिता नन्हे चन्द्रा उम्र 55 साल निवासी ओड़ेकेरा थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0), को मौके पर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया तथा कुछ जुआड़ियान मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गये जुआड़ियान के कब्जे एवं फड़ से नगदी 4980 रूपये तथा 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक बोरी फट्टी तथा घटना स्थल से आरोपियों का एक नग पुरानी इस्तेमाली मो0सा0 बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 11 AM 3664 किमती लगभग 15,000 रूपये, एक पुरानी इस्तेमाली हिरो पैशन प्रो मो0सा0 CG 11 CK 4170 किमती लगभग 20,000 रूपये प्राप्त हुआ जिन्हें मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया है। उक्त आरोपीगण का कृत्य धारा 3 (2) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को आज दिनांक 03.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने तथा आरोपीगण द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया तथा आरोपीगण के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय तहसील न्यायालय जैजैपुर में पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, प्र0आर0 339 विष्णु कश्यप, आरक्षक राधेश्याम टण्डन, रतन विश्वकर्मा, गोपाला भैना, महेन्द्र कंवर, चंदू लाल सिदार, मनोज लहरे का विशेष योगदान रहा।


