डभरा टीआई राजेश पटेल की बड़ी सफलता- नाबालिक लड़की को बहला फूसला अपरहण करने एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को पहुंचाया गया हवालात में. रायगढ़ स्टेशन से बरामद हुई नाबालिक लड़की. डभरा थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों पर हो रही कार्रवाई



डभरा टीआई राजेश पटेल की बड़ी सफलता- नाबालिक लड़की को बहला फूसला अपरहण करने एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को पहुंचाया गया हवालात में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पुलिस थाना डभरा में राजेश पटेल नगर निरीक्षक की पदस्थापना के बाद से अपराधियों को पकड़ने एवं अपराधों पर नियंत्रण करने में पुलिस ता बतोड कार्रवाई कर रही है। तथा पुलिस द्वारा लगातार जहां अपराधियों पर मामले दर्ज किया जा रहे हैं। तो वहींअपराध क्रमांक : 39/2026धारा : 137(2), 87,64(1) bns 06 पोक्सो एक्ट के तहत नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाकर बलात्कार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात भेजा गया है।आरोपी रवि कुमार बरेठ पिता त्रिलोकी बरेठ थाना डभरा उम्र 26 साल साकिन ठनगन। थाना डभरा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा दिनांक 30.01.26 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़की दिनांक 29. 1. 26 के दोपहर से कहीं चली गई है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय चंद्रपुर डभरा श्री सुमित गुप्ता द्वारा जिले में महिला एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपहरिता बालिका एवं संदेही का पता तलाश हेतु मुखबिर लगाया गया था जो दिनांक 09.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि । प्रकरण के अपहरिता एवं संदेही बिलासपुर की ओर से ट्रेन में बैठकर रायगढ़ आ रहे हैं जिस पर अपहरिता को संदेही ग्राम ठनगन के कब्जे से रायगढ़ रेलवे स्टेशन से बरामद कर अपहरिता की महिला पुलिस अधिकारी से कथन दर्ज कर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर दिनांक 10. 4.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल एवं थाना महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन मिरिश साहू का सराहनीय योगदान रहा।



