बड़ी खबर- शक्ति जिले में यूरिया खाद के लिए बनाए गए नियमों को किया गया विलोपित- अब किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा

बड़ी खबर- शक्ति जिले में यूरिया खाद के लिए बनाए गए नियमों को किया गया विलोपित- अब किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा kshititech

बड़ी खबर- यूरिया खाद के लिए बनाए गए नियमों को किया गया विलोपित- अब किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कृषि विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ मौसम 2026 हेतु जिले के किसानो को अब पूर्व वर्ष 2025 की तरह ही इस वर्ष भी यूरिया का उठाव एकमुश्त करने की सुविधा मिलेगी। इसके अंतर्गत कृषकों को खरीफ 2025 में वितरित यूरिया के बराबर मात्रा में यूरिया का विक्रय खरीफ 2026 में भी किया जाएगा। उप संचालक कृषि, जिला सक्ती श्री तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि शासन द्वारा खरीफ 2026 में सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण हेतु जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यूरिया खाद हेतु निर्धारित 80 प्रतिशत मात्रा की सीमा को विलोपित कर दिया गया है। अब इस वर्ष खरीफ 2026 में किसानों को पूर्व वर्ष में प्राप्त मात्रा के बराबर यूरिया खाद प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने बताया कि यूरिया खाद की आपूर्ति एकमुश्त अथवा तत्समय संबंधित सहकारी समिति में उपलब्धता के आधार पर की जाएगी। यदि किसी सहकारी समिति में यूरिया की उपलब्धता कम रहती है और किसान अपनी पात्रता अनुसार संपूर्ण मात्रा प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो शेष मात्रा समिति में यूरिया खाद उपलब्ध होने पर प्रदान की जाएगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading