बड़ी खबर- भाजपा ने चला बड़ा दांव- नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, बिहार में भाजपा बनाएगी अपना मुख्यमंत्री,नीतीश के बेटे निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, 5 मार्च को करेंगे नीतीश राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल


भाजपा ने चला बड़ा दांव- नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा! बिहार में भाजपा बनाएगी अपना मुख्यमंत्री,नीतीश के बेटे निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-बिहार की राजनीति में एक बड़े उलटफेर की आहट सुनाई दे रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीतिक कर सकते हैं और उनके राज्यसभा में जाने की चर्चा तेज हो गई है। वहीं उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे निशांत कुमार का सक्रिय राजनीति में एंट्री लगभग तय माना जा रहा है। निशांत कुमार को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, राज्यसभा चुनाव 2026 के बीच बिहार में बड़े राजनीतिक फेरबदल की भी चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक हलको में चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना चाहती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला जदयू नेतृत्व को लेना है।ऐसी भी संभावना है कि नीतीश कुमार के हटने बाद बिहार में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का हो सकता है। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं।
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार में तेजी से बनते नए राजनीतिक समीकरण के बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बुधवार सुबह नई दिल्ली से पटना पहुंचे। जिसके बाद नई चर्चा शुरू हो गई। राज्य की राजनीति में कुछ घंटे पहले तक निशांत कुमार के राज्यसभा से राजनीतिक सफर शुरू करने की चर्चा थी। लेकिन अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि निशांत कुमार की जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। वहीं निशांत कुमार को बिहार की राजनीति में बड़ा दायित्व मिलने वाला है।
नीतीश कुमार कल दाखिल कर सकते हैं नामांकन
नीतीश कुमार करीब 20 वर्षों तक बिहार की राजनीति के पर्याय बन रहे। यदि जीतन राम मांझी के कुछ महीनों के कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो वह लगातार मुख्यमंत्री पद बने रहे। बताया गया है कि नीतीश कुमार के नामांकन दाखिल करने को लेकर सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और वो 5 मार्च को नामांकन करेंगे
निशांत के सक्रिय राजनीति में आने की थी चर्चा
इससे पहले निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कई महीनों से कयास लगाये जा रहे थे। निशांत कुमार पिछले कुछ महीनों के दौरान कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखे। 1 मार्च को अपने पिता के जन्मदिन पर भी निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नजर आए थे। तब उन्होंने अपने पिता को केक खिलाया था और हनुमान मंदिर जाकर पिता के लिए पूजा अर्चना की थी।
एनडीए की होने वाली बैठक में लग सकती है मुहर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में जाने और उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव पर आज पटना में होने वाली एनडीए विधायकों की बैठक में अंतिम मुहर लग सकती हैं। इससे पहले जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बीच नई दिल्ली में लंबी बैठक हुई। दोनों नेताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी बातचीत की।
अगला मुख्यमंत्री भाजपा से संभव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि राष्ट्रीय राजनीति में जाते हैं तो नए फार्मूले के तहत बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है। फिलहाल भाजपा और जदयू के शीर्ष नेता नए समीकरणों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।



