*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

कांग्रेस को बड़ा झटका- रायगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता डॉ राजू अग्रवाल ने कहा कांग्रेस को अलविदा, वर्षों से कांग्रेस पार्टी में कर रहे थे काम, कहा अब चिकित्सा के क्षेत्र में देना चाहता हूं अपना संपूर्ण समय, रायगढ़ शहर के बड़े अस्पताल के चैयरमैन है डॉ राजू अग्रवाल, 2018 एवं 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट मांगने के बावजूद डॉक्टर साहब को नहीं मिली  थी कांग्रेस की टिकट

कांग्रेस को बड़ा झटका- रायगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता डॉ राजू अग्रवाल ने कहा कांग्रेस को अलविदा, वर्षों से कांग्रेस पार्टी में कर रहे थे काम, कहा अब चिकित्सा के क्षेत्र में देना चाहता हूं अपना संपूर्ण समय, रायगढ़ शहर के बड़े अस्पताल के चैयरमैन है डॉ राजू अग्रवाल, 2018 एवं 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट मांगने के बावजूद डॉक्टर साहब को नहीं मिली  थी कांग्रेस की टिकट kshititech
रायगढ़ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजू अग्रवाल

कांग्रेस को बड़ा झटका- रायगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता डॉ राजू अग्रवाल ने कहा कांग्रेस को अलविदा, वर्षों से कांग्रेस पार्टी में कर रहे थे काम, कहा अब चिकित्सा के क्षेत्र में देना चाहता हूं अपना संपूर्ण समय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से कांग्रेस की राजनीति में एक बड़े नाम के रूप में अपनी पहचान बन चुके रायगढ़ शहर के डॉक्टर राजू अग्रवाल ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया तथा डॉ राजू अग्रवाल का कहना है कि वे अब अपने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना संपूर्ण समय देना चाहते हैं तथा इसी कारण से कांग्रेस पार्टी से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं,रायगढ़ जिले के जाने – माने चेहरे डॉ. राजेंद्र कुमार अग्रवाल उर्फ डॉ. राजू ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला को भेजा है। पत्र में डॉ. राजू ने लिखा है कि वे कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित रहे हैं, लेकिन अब वे समाज सेवा में अधिक समय देना चाहते हैं, इसलिए वे पार्टी की सदस्यता छोड़ रहे हैं,विदित हो कि डॉ. राजू बीते दो विधानसभा 2018 और 2023 में कांग्रेस से रायगढ़ टिकट के लिए भरपूर प्रयास किया था। 2018 में तो लगभग उनकी टिकट तय मानी जा रही थी परंतु अंतिम समय में फैसला उनके पक्ष में नहीं गया।इसके बावजूद वे कांग्रेस संगठन के एक सम्मानित और प्रभावशाली नाम रहे। समय-समय पर पर्यावरण के प्रति डॉ राजू सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सक्रिय नजर आते थे और बढ़ते प्रदूषण के लिए बराबर वह अपनी बात मुखरता से रखते थे। स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान एक कांग्रेस विचारधारा से जुड़े व्यक्ति के रूप में रही है। निश्चित थी उनके स्थिति के खबर से कांग्रेस में अंदरुनी स्तर पर खलबली मच गई होगी क्योंकि डॉक्टर राजू पूरे जिले में कांग्रेस के लिए एक निर्विवाद चेहरे के रूप में मजबूत नेता के तौर पर जाने जाते रहे हैं

रायगढ़ शहर में भाजपा के स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल एवं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की तरह कांग्रेस में भी थी डॉ राजू अग्रवाल की पहचान

रायगढ़ शहर की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय रोशन लाल जी अग्रवाल एवं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की तरह ही कांग्रेस पार्टी में भी डॉक्टर राजू अग्रवाल को जाना जाता था एवं रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जब अग्रवाल समाज से प्रतिनिधित्व देने की बात आती थी तो कांग्रेस से पहले नंबर पर डॉक्टर राजू अग्रवाल का नाम रहता था किंतु यह एक संयोग रहा कि उन्होंने दो विधानसभा के चुनाव में अपनी इच्छा टिकट के लिए जाहिर की किंतु कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अवसर नहीं दिया तथा हो सकता है डॉ राजू अग्रवाल को यदि कांग्रेस पार्टी अपना चेहरा बनाती तो कांग्रेस को एक बड़ी सफलता हासिल हो सकती थी

प्रातिक्रिया दे

Back to top button