20 मार्च को शक्ति जिले के नए जिला पंचायत भवन निर्माण का होगा भूमि पूजन। प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं नेता प्रतिपक्ष महंत सहित अन्य अतिथि रहेंगे मौजूद



20 मार्च को शक्ति जिले के नए जिला पंचायत भवन निर्माण का होगा भूमि पूजन। प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं नेता प्रतिपक्ष महंत सहित अन्य अतिथि रहेंगे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिला गठन के पश्चात अस्तित्व में आए जिला पंचायत के स्वयं के नए भवन का भूमि पूजन समारोह 20 मार्च 2026 दिन- शुक्रवार को आयोजित किया गया है।छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम जिला पंचायत भवन निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत राशिः- रु. 314.25 लाख रुपए है एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथिश्री गुरु खुशवंत साहेब जी मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला सक्ती होंगे।अध्यक्षता डॉ. चरण दास महंत जी विधायक सक्ती एवं नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी मान. सांसद, लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा होंगे।विशिष्ट अतिथि श्री रामकुमार यादव जी विधायक, विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर।श्री बालेश्वर साहू जी विधायक, विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर। श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा जी अध्यक्ष, जिला पंचायत – सक्ती। कमल किशोर पटेल उपाध्यक्ष, जिला पंचायत – सक्तीएवं टिकेश्वर सिंह गबेल जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती होंगे। उपरोक्त भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन 20 मार्च दिन – शुक्रवार को समय दोपहर 3.30 बजे से स्थान – जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, जेठा, जिला – सक्ती मैं आयोजित किया गया है। शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत शक्ति के आईएएस मुख्य कार्यपालन अधिकारी बासु जैन ने सभी नागरिकों से इस भूमि पूजन समारोह के अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है


