राम जन्मोत्सव-खरसिया के श्री राम जानकी मंदिर में कल 27 मार्च को रामनवमी पर होगा भजन कीर्तन . महा आरती एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन. राम जानकी सेवा समिति खरसिया ने किया है आयोजन. खरसिया का राम जानकी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का है बड़ा केंद्र



राम जन्मोत्सव-खरसिया के श्री राम जानकी मंदिर में कल 27 मार्च को रामनवमी पर होगा भजन कीर्तन . महा आरती एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन. राम जानकी सेवा समिति खरसिया ने किया है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -खरसिया शहर के प्रसिद्ध श्री राम जानकी मंदिर में कल 27 मार्च दिन- शुक्रवार को श्री राम जन्मोत्सव के पावन मौके पर राम जानकी सेवा समिति द्वारा प्रातः 10:00 बजे से भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि राम जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर में दोपहर 12:00 बजे महा आरती एवं विशाल भंडारे का भी कार्यक्रम होगा। साथ ही दोपहर 3:00 से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री राम जानकी मंदिर में राम जन्मोत्सव को लेकर वृहद रूप से तैयारी चल रही है। एवं पूरे शहर वासी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। समिति ने सभी धर्म प्रेमियों को सह परिवार 27 मार्च को आयोजित राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया



