शक्ति के अग्रसेन चौक में हुआ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भजन संध्या एवं कार सेवकों का सम्मान, महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती ने कहा- आज का दिन हम सभी के लिए गौरवशाली, अग्रसेन चौक को सजाया गया अयोध्या की तरह, सम्मान से अभिभूत हुए कार सेवक, श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा- पूरा शहर आज डूबा राम जी की भक्ति में




शक्ति के अग्रसेन चौक में हुआ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भजन संध्या एवं कार सेवकों का सम्मान, महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती ने कहा- आज का दिन हम सभी के लिए गौरवशाली, अग्रसेन चौक को सजाया गया अयोध्या की तरह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- शक्ति शहर के अग्रसेन चौक में 22 जनवरी की ढेर शाम अयोध्या के श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भजन संध्या एवं कार सेवकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर जहां हजारों की संख्या में शहर के राम भक्त, धर्म प्रेमी मौजूद रहे तो वहीं भगवान श्री रामलला की महा आरती एवं पूजा अर्चना के साथ महाभोग लगाया गया, इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज,प्रकांड विज्ञान पंडित भोलाशंकर तिवारी, आयोजन समिति के प्रमुख पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल,अरुण अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे
कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर से पधारी तिवारी बहनों ने भगवान श्री रामचंद्र जी के सुमधुर भजनों के साथ समा बांधा, एवं राम भक्त भी भजनों की प्रस्तुति पर मंत्र मुग्ध होकर नाचने गाने लगे, वही आयोजन समिति की ओर से सन 1992 में शक्ति शहर से अयोध्या की ओर कुच करने वाले कार सेवकों का सम्मान किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से पंडित नारायण प्रसाद शर्मा, स्वर्गीय जगदीश प्रसाद सराफ के सुपुत्र राजेश सराफ, दीपक गुप्ता,अधिवक्ता कृष्ण कुमार देवांगन, अधिवक्ता चितरंजन प्रसाद पटेल, कृष्णा मिर्जापुरिया, राजेश शर्मा, स्वर्गीय कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की सुपुत्री सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह, लखनलाल देवांगन के सुपुत्र गोविंद देवांगन, लक्ष्मी सोनी, चमरू राम अग्रवाल, राजेश प्रधान, मलखे सोनी, परमेश्वर परिहार, स्वर्गीय त्रिवेणी प्रसाद गबेल के सुपुत्र पंकज गबेल, सभाजीत श्रीवास के सुपुत्र श्री श्रीवास जी, स्वर्गीय अजय चंद्रा हरेठी के भाई श्री चंद्रा जी एवं किरारी के होशराम राठौर के सुपुत्र श्री महेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान किया गया
वहीं आयोजन समिति की ओर से कार सेवकों के सम्मान के साथ ही धर्म एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति,सिद्ध श्री हनुमान सेवा परिवार थाना चौक शक्ति, गौ सेवा समिति मयंक ठाकुर, मास्टर टेंट हाउस द्वारका देवांगन, चिराग अग्रवाल- हिमांशु सिंघल ग्रुप शक्ति को शहर में भव्य बाइक रैली के आयोजन हेतु, सुंदर भंडारे के आयोजन के लिए तनवीर अहमद सोनू कुरैशी और ग्रुप,श्री मारवाड़ी पंचायती मंदिर पूजा समिति शक्ति, राम सप्ताह आयोजन समिति कसेर पारा, नवधा रामायण आयोजन समिति नवधा चौक शक्ति, श्री राम मानस मंडली शक्ति मांगेराम अग्रवाल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों द्वारा 2100 दीप एवं रंगोली बनाने पर, मारवाड़ी युवा मंच शाखा शक्ति अध्यक्ष मनीष कथूरिया ऑक्सीजन गैस सिलेंडर कॉविड काल में बेहतर सेवा के लिए, दीपक सेवक रिकी एवं राहुल अग्रवाल कोविड काल में खाद्यान्न सामग्रियों के पैकेट घर-घर पहुंचाने सहित अन्य संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया
एवं इस दौरान आयोजन समिति की ओर से प्रमुख रूप से श्यामसुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, चमन अग्रवाल डीएम, अमित अग्रवाल, उगेद्र अग्रवाल पप्पू,नरेश गेवाड़ीन, जगदीश बंसल, सुरेश अग्रवाल लाला, जयप्रकाश अग्रवाल जेपी, नरेश अग्रवाल कालू,कमलेश निगानिया कम्मू, संजय अग्रवाल बिहारी, श्रीकिशन अग्रवाल लीला, रामावतार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल बीड़ी,पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे, डॉ राजेश अग्रवाल, पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय, एडवोकेट गिरधर प्रसाद जायसवाल,राजकुमार दरयानी, सिख समाज के प्रमुख सरदार महेंद्र सिंह सलूजा, समारु देवांगन, महबूब खान, राजकुमार अग्रवाल टिंगू, गोविंदराम कथूरिया, रमेश अग्रवाल पत्रकार सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, तथा कार्यक्रम के दौरान सिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिसर में सोनू कुरैशी और ग्रुप द्वारा भव्य भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के प्रमुख श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज का यह आयोजन भगवान राम जी को समर्पित है, एवं आप सभी के सहयोग से यह संभव हुआ है, एवं आने वाले समय में भी हम इसी तरह से शक्ति शहर को आपसी भाईचारे एवं धर्म के क्षेत्र में अग्रणी रखेंगे, वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज ने कहा कि आज का यह गौरवशाली दिन आप हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, तथा इस अवसर पर मैं आप सभी को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह करता हूं कि हम धर्म की रक्षा के लिए सदैव अपना योगदान दें वही कार्यक्रम को पंडित भोलाशंकर तिवारी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज भगवान श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर बनकर प्राण प्रतिष्ठा हुई है, जिसका इंतजार पूरे देश के लोग 500 सालों से कर रहे थे, कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ शक्ति सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे







