भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के घर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री. भारत बांग्लादेश संबंधों को लेकर मिलेगी नई दिशा

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के घर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री. भारत बांग्लादेश संबंधों को लेकर मिलेगी नई दिशा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अजित डोभाल के घर डिनर पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री पहुंचे हैं एवं नई सरकार आने के बाद से लगातार बदल रहे हालात बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ डिनर किया, जिसमें दोनों देशों के संबंधों को सुधारने पर चर्चा हुई. 18 महीने के तनाव के बाद यह पहली बड़ी यात्रा है. रहमान बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कई मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. इस दौरे को भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.