महामाया मंदिर स्थित दर्री तालाब की साफ़ सफाई के लिए बजरंग दल शक्ति ने दिया सीएमओ साहब को ज्ञापन. तालाब के जर्जर स्थान की मरम्मत करने की भी करी मांग


महामाया मंदिर स्थित दर्री तालाब की साफ़ सफाई के लिए बजरंग दल शक्ति ने दिया सीएमओ साहब को ज्ञापन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बजरंग दल सक्ती के द्वारा मां महामाया मंदिर स्थित तालाब को लेकर नगर पालिका सक्ती को सौंपा ज्ञापन,, विदित हो कि सक्ती मां महामाया मंदिर धार्मिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं वर्तमान में तालाब में अपशिष्ट पदार्थो के कारण स्वच्छता प्रभावित हो रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्ती नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन दिया है जिसमें बजरंग दल द्वारा मांग किया गया है कि उक्त तलाब की साफ सफाई एवं घेराबंदी पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जल्द से जल्द तालाब के चारों ओर घेराबंदी एवं जर्जर होते हुए रास्तों की मरम्मत तथा चारो ओर समतलीकरण कर आवश्यक मुरूम/मिट्टी भराव किया जाए जिससे गौ माता एवं अन्य निराश्रित पशुओं के दलदल में फंसने की घटनाओ पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। ज्ञापन सौंपने वालो मे बजरंग दल के जिला संयोजक ईशांत राठौर जिला सहसयोंजक तुलेशवर सोनी,हर्ष देवांगन,अविनाश दुबे, सतीश यादव,प्रकाश बरेठ,कृष्णा बरेठ एवं स्नेह गुप्ता उपस्थित रहे।।

