बाबा के सेवक पहुंचे बिरला जी के पास-श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू श्याम जी के सदस्यों ने करी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात. खाटू श्याम आने का दिया निमंत्रण. खाटू श्याम जी की व्यवस्थाओं को लेकर भी करी सार्थक चर्चा



श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू श्याम जी के सदस्यों ने करी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात. खाटू श्याम आने का दिया निमंत्रण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राजस्थान प्रदेश के प्रसिद्ध बाबा खाटू श्याम की नगरी खाटू की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू श्याम जी के पदाधिकारियो ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की है।इस दौरान श्री खाटू श्याम मंदिर के प्रतिष्ठित पुजारी परिवार चौहान परिवार के सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष जी को पवित्र दुपट्टा पहनाकर एवं बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए उन्हें बाबा श्याम का आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही उन्हें खाटू धाम से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए अवगत कराया तथा बताया कि खाटू श्याम में प्रतिवर्ष लाखों-करोड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी देश के विभिन्न राज्यों से अपितु दुनिया के विभिन्न देशों से सह परिवार आते हैं।तथा श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम जी द्वारा श्रद्धालु भक्तजनों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में भी लोकसभा अध्यक्ष जी को जानकारी दी गई। साथ ही उनसे सार्थक चर्चा के साथ ही उन्हें श्री खाटू श्याम जी आने का निमंत्रण भी दिया गया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष जी ने भी श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू श्याम के सभी पदाधिकारी- सदस्यों का आत्मीय अभिनंदन- स्वागत करते हुए उनका निमंत्रण स्वीकार किया। साथ ही बहुत ही जल्द बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने आने की भी बात कही। इस दौरान प्रमुख रूप से परम पूज्य महंत मोहन दास जी महाराज।श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू श्याम जी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान जी।मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान जी। कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे


