ऐतिहासिक अद्वितीय होगा बाबा का दरबार-4 अप्रैल को अद्भुत कार्यक्रम होगा आशीर्वाद- खाटू श्याम के छत्तीसगढ़ भवन में शक्ति शहर के मांगेराम मानस अग्रवाल द्वारा आयोजित है कार्यक्रम. आयोजक परिवार के बुलावे पर देश के विभिन्न शहरों से श्याम प्रेमी पहुंचेंगे कीर्तन में




4 अप्रैल को अद्भुत कार्यक्रम होगा आशीर्वाद- खाटू श्याम के छत्तीसगढ़ भवन में शक्ति शहर के मांगेराम मानस अग्रवाल द्वारा आयोजित है कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- शक्ति शहर के प्रतिष्ठित मांगेराम मानस कुमार अग्रवाल परिवार द्वारा 4 अप्रैल 2026 दिन- शनिवार को खाटू श्याम जी के प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ भवन में आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में जहां बाबा श्याम का दरबार सजेगा तो वहीं ज्योत भी प्रज्वलित होगी एवं इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल ने बताया कि 4 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू श्याम जी के अध्यक्ष श्री शक्ति सिंह चौहान जी। कोषाध्यक्ष श्री रविंद्र प्रताप सिंह चौहान जी। कमेठी के मंत्री श्री मानवेंद्र सिंह चौहान जी। श्री श्याम मंदिर सेवक परिवार के श्री नरेन्द्र सिंह चौहान जी। श्री दिग्विजय सिंह चौहान जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में होगा तथा इस आशीर्वाद कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन प्रवाहक- सौरभ शर्मा, कोलकाता। राज पारीक, कोलकाता। आशीष सुल्तानिया “मोनू’, कोलकाता। पूजा नाथानी, कोलकाता। राहुल शर्मा, सन्नी भैया जी श्री श्याम दरबार फरीदाबाद।राज गुरु, कोलकाता। अज़हर अली, खाटू श्याम जी। बाबा श्याम का गुणगान करेंगे।मानस अग्रवाल ने बताया कि 4 अप्रैल के इस आशीर्वाद कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से श्याम प्रेमी भी पहुंचेंगे तथा आगंतुक श्याम प्रेमियों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है


