कल आएंगे अरुण साव-जिला साहू संघ सक्ती द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कल 08 अक्टूबर को,उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि,शक्ति जिला साहू संघ के अध्यक्ष डॉक्टर खिलावन साहू ने दी जानकारी, ऐतिहासिक स्वागत होगा उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष जी का


जिला साहू संघ सक्ती द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह आज, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि, शक्ति जिला साहू संघ के अध्यक्ष डॉक्टर खिलावन साहू ने दी जानकारी, ऐतिहासिक स्वागत होगा उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष जी का
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-सक्ती जिला साहू संघ सक्ति द्वारा 8 अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन शक्ति के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन गौरव पथ मार्ग में किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू करेंगे. कार्यक्रम के आयोजक जिला साहू संघ सक्ती के जिला अध्यक्ष डॉ खिलावन साहू लगातार बैठक लेकर कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होने लोगों से अपील की है. कार्यक्रम को लेकर जिला कोषाध्यक्ष डॉ पुरन साहू, प्रकाश साहू,योगेश साहू, नेत्रा साहू, गोविन्दा साहू, राम अवतार साहू, नरेश साहू, चेतन साहू, राजेन्द्र साहू, गिरजा शंकर, भूपेंद्र, डॉ धनंजय,अरुण, महेश, संत राम, कमल ,नर्मदा, ललिता, नीरा,जमना , सेवती, बद्रिका साहू, परमेश्वर आदि तैयारी में लगे है। शक्ति शहर के कार्यक्रम स्थल को भी उपरोक्त आयोजन के लिए तैयार कर लिया गया है