*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती
अरुण झांझडिया चुने गए सरस्वती शिशु मंदिर जांजगीर के अध्यक्ष, पूर्व में भी अध्यक्ष की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं अरुण जी


अरुण झांझडिया चुने गए सरस्वती शिशु मंदिर जांजगीर के अध्यक्ष
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-सरस्वती शिशु मंदिर जांजगीर की प्रबंधकारिणी समिति के नए अध्यक्ष अरुण झांझडिया चुने गए हैंअरुण झांझडिया के पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर जहां प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तो वहीं श्री झांझडिया ने भी कहा है कि सरस्वती शिशु मंदिर की समिति के सदस्यों ने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए फिर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन करूंगा तथा विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में हम सब मिलकर कार्य करेंगे,ज्ञात हो की पूर्व में भी अरुण झांझडिया विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष पद का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं



