अंजू को मिली बड़ी जिम्मेदारी-पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ की सह संयोजक बनाई गई शक्ति की सामाजिक कार्यकर्ता अंजू गबेल. प्रदेश में सनातन धर्म के प्रचार के लिए घर वापसी प्रमुख के रूप में सक्रियता से कर रही है कार्य



पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ की सह संयोजक बनाई गई शक्ति की सामाजिक कार्यकर्ता अंजू गबेल. प्रदेश में सनातन धर्म के प्रचार के लिए घर वापसी प्रमुख के रूप में सक्रियता से कर रही है कार्य
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश में दशकों से सनातन धर्म की रक्षा के लिए एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख के रूप में सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रही शक्ति की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अंजू गबेल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ ने सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। उपरोक्त नियुक्ति का पत्र जारी करते हुए बताया गया है कि पं० दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ” हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार एवं हिन्दी भाषा को वैश्विक स्तर पर ख्याति दिलाने हेतु कृत संकल्पित है तथा हिन्दी के साहित्यकारों, लेखकों, खनाकारों के साथ ही साहित्य, कला एवं संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा तथा अन्य किसी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले विद्वानों को सारस्वत सम्मान से सम्मानित करने के उद्देश्य से गठित एक वैधानिक एवं पंजीकृत संस्था है।आज “पं० दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ” की साधारण सभा की बैठक में बैठक सं० प्रबन्धकार्य 0/2026/1012 में विद्यापीठ की प्रबन्ध कार्यकारिणी द्वारा लिए गये निर्णय अनुसार आपकी योग्यता, अनुभव एवं संस्था के प्रति समर्पण को देखते हुये आपको वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के “सह संयोजक” के सम्मानित पद पर मनोनयन करने का निर्णय लिया गया है।अतः आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप “पं० दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ” की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के “सह संयोजक” के रूप में संस्था का विस्तार करेंगी एवं विद्यापीठ के हित में प्रचार-प्रसार एवं संयोजन का कार्य करते हुए अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी
श्रीमती अंजू गबेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी पर उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस विश्वास के साथ मुझे दायित्व दिया गया है। मैं पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगी एवं अंजू की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। तथा विश्वास जताया गया है कि उनके नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ की स्थापना के कार्यों को छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी गति मिलेगी एवं विस्तार होगा


