सांसद प्रतिनिधि के रूप में अमित कलानोरिया पहुंचे दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में, संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों मैं यात्री सुविधाओं से संबंधित रखी मांग, अमित ने कहा- जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल की है आवश्यकता




सांसद प्रतिनिधि के रूप में अमित कलानोरिया पहुंचे दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में, संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों मैं यात्री सुविधाओं से संबंधित रखी मांग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
.
सक्ती- जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि अमित कलानोरिया दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर जोन की बैठक में शामिल होने पहुंचे जहां उन्होंने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से संबंधित बाराद्वार,शक्ति एवं अन्य रेलवे स्टेशनों से संबंधित विभिन्न मांगों पर रेलवे के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करवाया,साथ ही जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोन महाप्रबंधक, डीआरएम ,डिप्टी जीएम, एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष मांगे रखी
सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया द्वारा रखी गई मांगों में प्रमुख रूप से शक्ति रेलवे स्टेशन में लिफ्ट लगाने, टेमर ओवर ब्रिज , के निर्माण के संबंध में, सोंठी अंडर ब्रिज के निर्माण के संबंध में, अलावा शक्ति एवं नया बाराद्वार रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म एक को बाहर बनाए जाने, बाराद्वार रेलवे स्टेशन में लिफ्ट लगाने, बाराद्वार में चल रहे अमृत मिशन के धीमे कार्य के संबंध में रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया, बाराद्वार रेलवे स्टेशन के लगकर रेलवे साइडिंग में अधूरे काम के बीच में रेलवे साइडिंग का संचालन बिना मापदंड के पालन किए बिना किया जा रहा जिसके संबंध में कड़ी आपत्ति दर्ज कराई,एवम बिना पानी छिड़काव किए एवं बिना स्प्रिंकल के रेलवे साइडिंग का संचालन को बंद कर कार्य पूरा कर संचालन करने संबंध में बोला गया इसके अलावा बाराद्वार रेलवे स्टेशन में लम्बे समय से साउथ बिहार एक्सप्रेस एवं हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव के संबंध में अधिकारियों का ध्यान दिलवाया गया एवं गोंडवाना एक्सप्रेस को रायगढ़ से बिलासपुर अप डाउन लोकल चलाए जाने की मांग की गई बाराद्वार में वर्तमान में बनी हुई सीढ़ी जिसमें अगर किसी बुजुर्ग एवं मरीजों को जाने योग्य नहीं हे को तोड़कर नया निर्माण किए जाने ,बाराद्वार स्टेशन लगे यात्री कोच डिस्प्ले 2 साल से चालू नहीं किया गया जो कि लगभग तैयार है,इसे तत्काल चालू करने संबंध बोला गया, इसके अलावा चांपा, नेला और अकलतरा रेलवे स्टेशन के विषयों पर गंभीरता से अपनी बात रखी



