विद्यार्थियों की उत्सुकता, प्रदर्शनी देखने का अद्भुत जुनून- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ उन्नति की ओर एक पहल- इस प्रदर्शनी समारोह में संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति के छात्रों की सहभागिता, जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति के निर्देशन के परिपालन में विद्यार्थियों ने जानी ज्ञानवर्धक जानकारियां

विद्यार्थियों की उत्सुकता, प्रदर्शनी देखने का अद्भुत जुनून- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ उन्नति की ओर एक पहल- इस प्रदर्शनी समारोह में संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति के छात्रों की सहभागिता, जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति के निर्देशन के परिपालन में विद्यार्थियों ने जानी ज्ञानवर्धक जानकारियां kshititech
संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी शक्ति के विद्यार्थियों ने किया विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-जिला शिक्षा कार्यालय सक्ति से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए संस्था प्राचार्य विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज़ कराई। सरकार के योजनाओं और विकास कार्यों के प्रदर्शन के उद्देश्यों से जिला सक्ती के नंदेली भांठा मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन तारीख़ 22 मार्च से 24 मार्च 2025 तक रखा गया था । इस प्रदर्शनी कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे जिसमें ज्ञान , विज्ञान, तंत्रज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, संशोधन एवं विषय,माइनिंग, बैंकिंग एवं फाइनेंस, स्किल डेवलपमेंट आदि विभागों के जानकारी प्रदान किया गया । गौरतलब है कि, संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति के प्राचार्य श्री विनोद कुमार मिश्रा जी द्वारा कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को प्रदर्शनी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही इस बहुउद्देशीय प्रदर्शनी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों का एक निरीक्षक दल गठित किया गया था। प्रदर्शनी स्थल पर विद्यालय के छात्रों द्वारा आए हुए अलग – अलग विभागों के प्रमुखों से कई सवाल किए गए जिसके उत्तर विशेषज्ञों द्वारा दिया गया । कुछ सवाल हमारे स्कूल के सहभागी छात्रों से भी पूछा गया जिसका सही जवाब देने पर पुरस्कार भी दिया गया । विद्यालय आरंभ से ही इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों में बच्चों को बेहतर अधिगम प्रदान करने की दिशा में अग्रसर रहा है ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading