युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अमर-अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अमर सुल्तानिया. महामंत्री होंगे रायपुर के नितेश अग्रवाल।सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा. 5 जुलाई को रायपुर में होगा भव्य सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह

युवा अग्रवाल सम्मेलन के नए अध्यक्ष अमर सुल्तानिया एवं प्रदेश महामंत्री नितेश अग्रवाल रायपुर
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ नया गठन

अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अमर सुल्तानिया. महामंत्री होंगे रायपुर के नितेश अग्रवाल।सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा. 5 जुलाई को रायपुर में होगा भव्य सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -​अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छ.ग.प्रदेश इकाई की प्रथम प्रबंध कार्यकारिणी बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल के कुशल, दूरदर्शी एवं ऊर्जावान नेतृत्व में इस प्रबंध कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई। बैठक में उपस्थित समाज बंधुओ ने कहा कि रामावतार अग्रवाल के अध्यक्ष बनने से निश्चित ही संगठन की नीतियों को नए आयाम मिलेंगे, सामाजिक चेतना जागृत होगी और अग्र-समाज को एक अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।​बैठक के दौरान छ.ग. प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल का विशेष एवं प्रेरक मार्गदर्शन हुआ, जिससे पूरी टीम में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय हनुमान प्रसाद अग्रवाल व संतोष अग्रवाल, राष्ट्रीय उपमहामंत्री प्रमोद जैन, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं पूर्व महामंत्री मुरली अग्रवाल भी इस बैठक के दौरान उपस्थित रहे इस दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल और आभार प्रदेश महामंत्री महेश अग्रवाल ने किया

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी

राज्य ​प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल (रायपुर)।​अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल (बिलासपुर)​महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल (रायपुर)।महेश अग्रवाल (बिलासपुर)​कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल (दुर्ग)।​वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल (सीए-रायपुर), अशोक अग्रवाल (रायपुर),आनंद बेरीवाल (रायगढ़), अरविन्द सिंघानिया (अम्बिकापुर)
​उप-महामंत्री राजीव अग्रवाल (रायपुर), दिनेश सिंघल (भिलाई), विकास अग्रवाल (अम्बिकापुर)। विकाश अग्रवाल (नैला) बनाए गए हैं

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की कार्यकारिणी की भी हुई घोषणा

बैठक के दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अंतर्गत युवा इकाई की भी घोषणा की गई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अमर सुल्तानिया (जांजगीर) महामंत्री नितेश अग्रवाल (रायपुर) को मनोनीत किया गया तथा युवा सम्मेलन की शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किए जाने की बात कही गई

प्रदेश संगठन ने कहा अमर के नेतृत्व में युवा इकाई को मिलेगी मजबूती

बैठक के दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश नेतृत्व ने युवा इकाई की घोषणा करते हुए कहा कि अग्रवाल सम्मेलन की रीढ़, यानी युवा इकाई की कमान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अमर सुल्तानिया (जांजगीर) को सौंपी जा रही है। श्री सुल्तानिया जी राष्ट्रीय से लेकर राज्य स्तर तक के विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रूप से कम कर रहे हैं एवं अमर जी के सुदीर्घ सांगठनिक अनुभव का लाभ अब पूरे छत्तीसगढ़ के अग्र-युवाओं को मिलेगा। उनके नेतृत्व में युवाओं में नई शक्ति का संचार होगा और एक उत्कृष्ट, ऊर्जावान युवा टीम समाज हित में ऐतिहासिक कार्य करेगी।

15 जून तक युवा एवं महिला इकाइयों की संपूर्ण कार्यकारिणी का होगा गठन

रायपुर में संपन्न बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि ​15 जून 2026 तक संपूर्ण प्रदेश, जिला, महिला एवं युवा इकाइयों की घोषणा की जाएगी तथा ​05 जुलाई 2026 को मैक ऑडिटोरियम (समता कॉलोनी, रायपुर) में प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा एवं इसी दिन वर्ष भर के सेवाvकार्यों का एजेंडा तय कर ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ कार्य प्रारंभ होगा