*G L NEWS*छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरसक्ती

18 जनवरी से 27 जनवरी तक नागपुर में होगा सर्व मनोकामना सिद्धि 108 कुंडीय विशाल आयुत(10000) चंण्डी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ, बाराद्वार से भी पहुंचेंगे भक्तजन, 12 ज्योतिर्लिंगों एवं 51 शक्तिपीठों का स्वरूप नजर आएगा आयोजन स्थल पर, धर्म प्रेमी सुनील जिंदल बाराद्वार ने दी जानकारी

18 जनवरी से 27 जनवरी तक नागपुर में होगा सर्व मनोकामना सिद्धि 108 कुंडीय विशाल आयुत(10000) चंण्डी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ, बाराद्वार से भी पहुंचेंगे भक्तजन, 12 ज्योतिर्लिंगों एवं 51 शक्तिपीठों का स्वरूप नजर आएगा आयोजन स्थल पर, धर्म प्रेमी सुनील जिंदल बाराद्वार ने दी जानकारी kshititech
परम पूज्य कथावाचक पंडित नंदकिशोर पांडेय जी

18 जनवरी से 27 जनवरी तक नागपुर में होगा सर्व मनोकामना सिद्धि 108 कुंडीय विशाल अयुत(10000) चंण्डी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ, बाराद्वार से भी पहुंचेंगे भक्तजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-देश के सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य पंडित नंदकिशोर पांडेय जी के सानिध्य में आगामी 18 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक नागपुर शहर में 108 कुंडिया विशाल आयुत 10000 चंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाराद्वार एवं शक्ति शहर से भी भक्तजन शामिल होंगे तथा उपरोक्त जानकारी देते हुए धर्म प्रेमी गिरवर जिंदल, सुनील जिंदल, अंकित अग्रवाल शक्ति एवं दिनेश शर्मा ने बताया कि परम पूज्य नंदकिशोर पांडेय जी के सानिध्य में यह विशाल धार्मिक आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य आकर्षण :विशाल यज्ञ शाला,सवा लाख रुद्राक्ष निर्मीत 12 ज्योतिर्लिंग,51 शक्ति पीठों का श्रृंगार प्रसाद,भारत की सभी पवित्र नदियों का जल,सायंकाल भव्य आरती प्रतिदिन होगी, धर्म प्रेमी सुनील जिंदल ने बताया कि18 जनवरी 2026 रविवार से मंगलवार 27 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन यज्ञ समय : सुबह 8 से 12 बजे तक एवम कथा समय दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक होंगी,तथा कथा स्थल ज्वाला माता मंदिर प्रांगण चोपडे लॉन, अवस्थीनगर, नागपुर मैं होगा, सुनील जिंदल ने बताया कि उपरोक्त भव्य धार्मिक आयोजन से संबंधित. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे आयोजन समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर 8668674152 ,9325085856
9823137476 | 9511886062
9890122912 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है एवं उपरोक्त आयोजन में कथा व्यासः श्रद्धेय पं. श्री नंदकिशोर जी पाण्डेय के मुखारविंद से कथा का रसपान होगा, बाराद्वार के सुनील जिंदल ने समस्त धर्म प्रेमियों को इस आयोजन में सह परिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने एवं कथा श्रवण करने की बात कही है

संतरा नगरी में होने वाले धार्मिक आयोजन की तैयारिया जोरो पर

महाराष्ट्र प्रदेश के संतरानगरी नागपुर में पावन संकल्प के साथ प्रथम बार सर्वमनोकामना सिद्धि हेतु 108 कुंडीय विशाल अयुत चंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 18 से 27 जनवरी 2026 तक ज्वाला माता मंदिर प्रांगण, चोपड़े लॉन, स्वास्थ्य चौक, पुलिस लाइन टाकली के समीप संपन्न होने जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 8 से 12 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि से महायज्ञ संपन्न होगा। अपराह्न 3 बजे से सायं 6 बजे तक पं. नंदकिशोर पांडेय के श्रीमुख से श्रीमद् देवी भागवत कथा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रसधारा से अभिसिंचित करेगी। महायज्ञ परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों की पावन स्थापना शिवशक्ति के अद्वैत भाव को साकार करेगी। साथ ही सवा लाख रुद्राक्षों का विधिवत अभिमंत्रण कर श्रद्धालुओं में उनका वितरण किया जाएगा। अनुष्ठान का आयोजन कृष्णार्पण सेवा फाउंडेशन, कर्तव्य फाउंडेशन मंडल एवं ज्वाला माता मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है। सफलतार्थ विधायक विकास ठाकरे, समाजसेवी नरेश वर्डे, शैलेष पांडे, रमेश चोपडे अनेक समाजसेवी परिश्रम कर रहे हैं। शशिकांत बोदड, नरेश बरडे, चेतन खड़से, मनोज सिंह, राजेश अरोरा सहित अनेक समाजसेवी परिश्रम कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button