जिला मुख्यालय के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात के बाद उनका सम्मान भी किया नारायण चंदेल ने. 25 जून को सांसद कमलेश जांगड़े एवं चंदेल संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

जिला मुख्यालय के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात के बाद उनका सम्मान भी किया नारायण चंदेल ने. 25 जून को सांसद कमलेश जांगड़े एवं चंदेल संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल kshititech
जिला मुख्यालय के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात के बाद उनका सम्मान भी किया नारायण चंदेल ने. 25 जून को सांसद कमलेश जांगड़े एवं चंदेल संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल kshititech
जिला मुख्यालय में प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर उनका सम्मान करते नारायण चंदेल

जिला मुख्यालय के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात के बाद उनका सम्मान भी किया नारायण चंदेल ने. 25 जून को सांसद कमलेश जांगड़े एवं चंदेल संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ऐतिहासिक 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर अधारित कार्यक्रम व सम्मेलन तथा प्रबुद्धजनों व विशिष्टजनों से संपर्क करने का कार्यक्रम किया जा रहा है इसी कार्यक्रम के तहत श्री चंदेल ने पुरोहित महाराज श्री प्रहलाद द्विवेदी, ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सेवा देने वाले डॉ. सतीश तिवारी, पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी जवाहर यादव, कृषक कोमल सिंह, अंचल के प्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती लक्ष्मी करियारे एवं गीतकार व लोकगायक श्री सूरज श्रीवास सहित वरिष्ठ शिक्षक, पूर्व सैनिक, कथावाचक, डॉक्टर, उन्नतशील कृषक, कला जगत से जुड़े हुये कलाकार, उद्योग जगत, साहित्यकार के साथ क्षेत्र व अंचल के अनेक वरिष्ठ व विशिष्टजनों, प्रबुद्धजनों से चर्चा कर केन्द्र के मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में चर्चा कर संवाद किया साथ ही राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किया तथा साल व श्रीफल भेट कर प्रबुद्धजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

ग्राम महंत में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होंगे सांसद कमलेश व पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल

शक्ति -25 जून को नवागढ़ विकास खण्ड के ग्राम महंत में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया है, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं कार्यक्रम में अध्यक्षता के रूप में छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू साथ ही ग्राम व क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधिगण इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11ः00 बजे शा.उ.मा.विद्यालय संकुल केन्द्र ग्राम महंत में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर संकुल केन्द्र के छात्र-छात्राऐ, शिक्षकगण व ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे। तद्उपरांत पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल जांजगीर-नैला के वार्ड नं. 05 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे विशिष्टजनों से भेट करेंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading