आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ए आई को लेकर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का बड़ा खुलासा


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ए आई को लेकर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का बड़ा खुलासा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पूरे भारत में आज जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ए आई की तकनीक को अपनाने के लिए केंद्र एवं राज्य की सरकारे भी जहां भरपूर प्रयास कर रही है। तथा आज की डेट में नई-नई टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी आसान भी कर रही हैं, मगर साथ ही साथ कुछ तकलीफें भी पैदा कर रही हैं. हाल ही में टेक्नोलॉजी की वजह से बढ़ती परेशानी का एक उदाहरण बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार ने साझा किया. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा दावा किया है.सोशल मीडिया पर अर्चना पूरन सिंह और उनके दोनों बेटेआर्यमन-आयुष्मान ने कहा है कि AI की वजह से धरती पर पानी की कमी हो रही है. उनके मुताबिक AI से जितने सवाल पूछे जाएंगे, वो उतना पानी पीता जाएगा. ये मुद्दा मुंबई में पानी की कमी के कारण उठा. उनका परिवार मलाड एरिया में घूम रहा था, जहां पानी की काफी किल्लत हुई. बारिश ना आने की वजह से मुंबई के कई जगहों पर पानी की समस्या बढ़ी.

