छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्तीसामाजिक

पूर्व विधायक खिलावन की सक्रियता–नगरदा के सरकारी कॉलेज की जनभागीदारी बैठक में शामिल हुए खिलावन, तो वही भाजपा के शक्ति केंद्रों की बैठके भी ली पूर्व एमएलए ने, पूर्व विधायक खिलावन जुटे है सकती जिले में भाजपा को मजबूत बनाने में

<em>पूर्व विधायक खिलावन की सक्रियता--नगरदा के सरकारी कॉलेज की जनभागीदारी बैठक में शामिल हुए खिलावन, तो वही भाजपा के शक्ति केंद्रों की बैठके भी ली पूर्व एमएलए ने</em>, पूर्व विधायक खिलावन जुटे है सकती जिले में भाजपा को मजबूत बनाने में kshititech
20 जुलाई को सरकारी कॉलेज नगरदा में संपन्न जनभागीदारी समिति की बैठक
<em>पूर्व विधायक खिलावन की सक्रियता--नगरदा के सरकारी कॉलेज की जनभागीदारी बैठक में शामिल हुए खिलावन, तो वही भाजपा के शक्ति केंद्रों की बैठके भी ली पूर्व एमएलए ने</em>, पूर्व विधायक खिलावन जुटे है सकती जिले में भाजपा को मजबूत बनाने में kshititech
पूर्व विधायक खिलावन साहू भाजपा बाराद्वार मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्रों की बैठक में हुए शामिल
<em>पूर्व विधायक खिलावन की सक्रियता--नगरदा के सरकारी कॉलेज की जनभागीदारी बैठक में शामिल हुए खिलावन, तो वही भाजपा के शक्ति केंद्रों की बैठके भी ली पूर्व एमएलए ने</em>, पूर्व विधायक खिलावन जुटे है सकती जिले में भाजपा को मजबूत बनाने में kshititech
पूर्व विधायक खिलावन साहू भाजपा बाराद्वार मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्रों की बैठक में हुए शामिल

पूर्व विधायक खिलावन की सक्रियता–नगरदा के सरकारी कॉलेज की जनभागीदारी बैठक में शामिल हुए खिलावन, तो वही भाजपा के शक्ति केंद्रों की बैठके भी ली पूर्व एमएलए ने

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय नगरदा में आज जनभागीदारी समिति की बैठक दिनांक 20 जुलाई को आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं के हित से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिनमें शिक्षण सत्र 2022 23 के संग्रहित जनभागीदारी शुल्क के आय व्यय विवरण की प्रस्तुति एवं अनुमोदन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा से प्राप्त अतिरिक्त भवन में महाविद्यालय शिक्षण व्यवस्था हेतु मरम्मत एवं विद्युतीकरण हेतु धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही साथ जनभागीदारी मद से एक कर्मचारी की नियुक्ति एवं पूर्व कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि हेतु अनुमोदन किया गया। जनभागीदारी समिति के पंजीयन सहित छात्र हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। इस बैठक में जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी कंवर ,डॉक्टर खिलावन साहू सदस्य व पूर्व विधायक सक्ति ,श्री जागेश्वर सिंह सिदार पूर्व सरपंच छतराम सिदार प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा, बीएल कर्ष प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरना सुफल राम बरेठ,तूलेश्वर साहू, श्रीमती सुभद्रा जायसवाल, करम सिंह, रामलाल राठौर सदस्यों सहित महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. अरविंद कुमार जगदेव सहायक प्राध्यापक, प्रो.मुन्नालाल सिदार ,प्रो. आशीष दुबे एव मनोज राठौर सहायक ग्रेड 2 उपस्थित रहे

पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने शक्ति केंद्र बस्ती बाराद्वार में ली बैठक

सक्ती-जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रदेश के सभी मंडलों के शक्ति केंद्रों में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है उसी क्रम में भाजपा बाराद्वार मंडल के शक्ति केंद्र बस्ती बाराद्वार में शक्ति केंद्र के चारों बूथों के पदाधिकारियों की बैठक पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ खिलावन साहू के द्वारा ली गई। जिसमें सर्वप्रथम बूथ की संरचना, शक्ति केंद्र स्तर तथा बूथ स्तर पर बैठक पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों सहित पूर्ववर्ती रमन सरकार में हुए बस्ती बाराद्वार तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को विस्तार से बताया साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकामियों को उनके बीच रखा।इस अवसर पर मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर कार्यालय मंत्री राकेश अग्रवाल ,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, वरिष्ठ नेता सहदेव उरांव, अध्यक्ष रामेश्वर निराला, उमेश कुमार उरांव, स्वराज गुप्ता ,कमलेश उरांव, केशव भास्कर ,दयाराम सिदार ,हरिराम ,लार्जर मसीह, बलराम बरेठ, हीरालाल पटेल ,फुलसाय यादव ,धरम लाल लहरे, समीर उरांव,बुन्दर उरांव ,सुंदरलाल उरांव, नंदकुमार लहरें, राजेश पटेल, ओम प्रकाश पटेल, कैंडी उरांव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे

पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने शक्ति केंद्र सकरेली (बा) में ली बैठक

सक्ति-सक्ती विधानसभा के बाराद्वार मंडल के शक्ति केंद्र सकरेली बाराद्वार में शक्ति केंद्र के चारों बूथों के पदाधिकारियों की Saty सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू के द्वारा ली गई। जिसमें सर्वप्रथम बूथ की संरचना, शक्ति केंद्र स्तर तथा बूथ स्तर पर बैठक पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों सहित पूर्ववर्ती डॉ रमन सरकार में हुए सकरेली बाराद्वार में हाईस्कूल, उसका भवन, आहता निर्माण लगभग १ करोड़ रु,अटल समरसता भवन 25 लाख रु ,कालेज भवन 2.50 करोड़ रु,उप स्वास्थ केंद्र भवन 30.50 लाख रू, सकरेली बा से किरारी,तुर्री धाम मार्ग 07.50 करोड़ रु, अटल हाट बाजार, पंचायत भवन 10 लाख रू, केसला में प्राथमिक शाला भवन आहता 20 लाख रु,अटल ब्यवायिक परिसर , कई सीसी रोड, आमादहरा ,नवागांव, केसला में सीसी रोड, ग्राम में अनेको विकास कार्य तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को विस्तार से बताया साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकामियों को उनके बीच रखा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button