जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू की सक्रियता- जिला साहू संग शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू सहित पदाधिकारी रहे मौजूद, प्रकाश साहू ने कहा- हम सभी का एक ही लक्ष्य है, संगठन सशक्त हो एवं समाज संगठित




जिला साहू संग शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू सहित पदाधिकारी रहे मौजूद, प्रकाश साहू ने कहा- हम सभी का एक ही लक्ष्य है, संगठन सशक्त हो एवं समाज संगठित हो
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति जिले में जिला साहू संघ के निर्वाचन के पश्चात नवगठित कार्यकारिणी एवं जिले के सभी तहसील एवं ग्रामीण अध्यक्षों की एक संयुक्त परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई, बैठक का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ, तत्पश्चात जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष प्रकाश साहू के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी, तहसील अध्यक्षों एवं ग्रामीण अध्यक्षों का परिचय हुआ तथा सभी पदाधिकारियो का जिला इकाई की ओर से स्वागत सम्मान भी किया गया एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन भी किया गया, इस दौरान जहां भारी संख्या में शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से संघ के सदस्य मौजूद रहे तो वहीं जिले के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने कहा कि शक्ति जिले में जिला साहू संघ द्वारा आने वाले दिनों में संघ के माध्यम से नई कार्य योजना तैयार कर इसको गति दी जाएगी एवं समाज हित तथा जनहित में हमारा संगठन कम करें तथा संगठन को ग्रामीण स्तर पर भी मजबूती मिले एवं समाज की एकता के साथ ही हम सभी एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करें, श्री साहू ने कहा कि हम सभी का एक ही लक्ष्य है कि संगठन सशक्त हो, समाज संगठित हो, और हर परिवार सम्मानित हो ,तथा आप सभी ने मुझे जिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया जिसके लिए मैं सदैव आप सभी का आभारी रहूंगा, इस दौरान तहसील अध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारियां बैठक के माध्यम से प्रस्तुत की, तथा बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा आने वाले दिनों में तैयार की गई सभी योजनाओं को गति देने का भी निर्णय लिया गया, बैठक के पश्चात सभी आगंतुक सदस्यों के सम्मान में स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई








