



सक्ति नगरपालिका की सक्रियता– नारायण सागर तालाब के घाटों की सफाई का चला युद्ध स्तर पर अभियान, नगर पालिका ने करी अपील– तालाबों में ना डालें कचरा, तालाब है हमारी धरोहर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- शक्ति शहर के शनि मंदिर के नजदीक स्थित भव्य नारायण सागर तालाब के घाटों की सफाई का बृहत् अभियान स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा 28 एवं 29 जून को चलाया गया, नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा श्यामसुंदर अग्रवाल एवम मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह के दिशा- निर्देशन में नगरपालिका के स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा जहां घाटों की सफाई की गई तो वही अगल-बगल के कचरे को भी उठा कर बाहर निकाला गया
वही नगर पालिका प्रशासन ने कहा है कि तालाबों की साफ-सफाई का कार्य निरंतर जारी रहेगा एवं शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोकचंद जायसवाल दादू ने भी कहा है कि शक्ति शहर के तालाब हमेशा से हमारी धरोहर रहे हैं, एवं इन तालाबों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी जहां प्रशासन की है तो वही तालाबों के संरक्षण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आम नागरिकों की भी होती है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अनुपयोगी पूजन सामग्रियों एवं कचरे को तालाबों के अंदर ना डालें, कचरे को तालाबों में फेंकने से वह वहां जमा होकर पानी को भी दूषित करते हैं, साथ ही शहर के लगभग तलाब निस्तारी तलाब है जिससे हम प्रतिदिन निस्तारी के कार्य में उपयोग करते हैं, वही मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने भी कहा है कि तालाबों को यदि हम साफ- सुथरा रखेंगे तो हमारा भी स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा एवं तालाबों का पानी साफ-सुथरा रहने से वातावरण भी अच्छा रहता है, तथा सीएमओ संजय सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्वच्छता के अभियान तालाब के घाटों में भी चलाए जाते हैं एवं सभी का सहयोग भी हमेशा मिलता है, एवं हमें और थोड़ी जागरूकता के साथ तालाबों के संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देना चाहिए
वही आम नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन द्वारा तालाबों की घाटों की करवाई गई साफ सफाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया है, ज्ञात हो कि शक्ति शहर के विभिन्न स्वयंसेवी, धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तिगत रूप से भी लोगों द्वारा समय-समय पर शहर के विभिन्न तालाबों के घाटों की साफ-सफाई का सार्वजनिक कार्य भी किया जाता है, एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल दादू ने स्वयं विगत वर्षों शहर के प्रसिद्ध एवं पवित्र महामाया देवी मंदिर के नजदीक स्थित दर्री तालाब में अपने वंदना ग्रुप की ओर से युद्ध स्तर पर स्वयं के खर्चे पर साफ- सफाई का अभियान चलाया था जो कि अपने आप में लोगों के लिए एक प्रेरणा बना था

