ACTION- इसे कहते हैं सुशासन- शिक्षकों ने कहा-प्रधान पाठक करता है शराब का सेवन, सुशासन तिहार में पहुंचे DEO साहब ने कर दिया तत्काल प्रधान पाठक को निलंबित, ग्रामीणों ने कहा^ धन्यवाद साहब, यही है असली सुशासन, जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा की सजगता से जिले में शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं में हुआ है आमूल चूल परिवर्तन

शक्ति जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जी पहुंचे सुशासन तिहार में शासकीय प्राथमिक शाला
सबसे जिले में चल रहा सुशासन तिहर 2025
शक्ति जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जी पहुंचे सुशासन तिहार में शासकीय प्राथमिक शाला

शिक्षकों ने कहा-प्रधान पाठक करता है शराब का सेवन, सुशासन तिहार में पहुंचे DEO साहब ने कर दिया तत्काल प्रधान पाठक को निलंबित, ग्रामीणों ने कहा^ धन्यवाद साहब, यही है असली सुशासन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश की बिष्णु देव की सरकार द्वारा 8 अप्रैल से पूरे प्रदेश में सुशासन का तिहार सिर्फ इसलिए आयोजित किया जा रहा है,कि शासकीय व्यवस्थाओं में आम लोगों को सुविधा मिल सके, सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिल सके, तथा इस सुशासन का प्रत्यक्ष उदाहरण शक्ति जिले में देखने को मिला, जब 9 अप्रैल को शक्ति जिले के जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा सुशासन तिहार के मौके पर अपने विभाग के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक शाला में पहुंचे, जहां शिक्षकों एवं उपस्थित गांव वालों ने बताया कि हमारे प्राथमिक शाला का प्रधान पाठक शराब का सेवन करता है,जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल लोगों की शिकायतों पर अविलंब पहल करते हुए प्रधान पाठक को निलंबित करने की कार्रवाई कर दी, प्रधान पाठक के निलंबन की इस कार्रवाई पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा- धन्यवाद जिला शिक्षा अधिकारी जी, यही है असली सुशासन

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार में आज जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती एन के चंद्रा ग्राम पंचायत रेड़ा पहुंचे। वहां उपस्थित कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणजनों आवेदन लिया जा रहा था। ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार से संबंधित मुनादी ग्राम कोटवार द्वारा कर दी गई थी एवं रोजगार सहायक द्वारा ग्रामीणों से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रत्येक विषय पर अलग-अलग आवेदन लेने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। जिला शिक्षा अधिकारी शासकीय प्राथमिक शाला बालक खैरा एवं शासकीय प्राथमिक शाला रेड़ा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला खैरा के प्रधान पाठक श्री भानु प्रताप उइके बिना आवेदन सूचना के तीन दिवस से अनुपस्थित थे।। स्थानीय निवासी एवं उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि प्रधान पाठक शराब का सेवन करके मनमर्जी से स्कूल आते जाते हैं एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर कोई ध्यान नहीं देते है, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला खैरा के प्रधान पाठक श्री भानु प्रताप उइके को तत्काल प्रभाव निलंबित करने के निर्देश दिए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading