शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 14 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला शक्ति द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी का कार्यक्रम. संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित है कार्यक्रम



शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 14 अप्रैल को होगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला शक्ति द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी का कार्यक्रम. संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित है कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघजिला – सक्ती (छ.ग.) द्वारा आगामी 14 अप्रैल 2026 दिन- मंगलवार को शक्ति के कोरबा रोड में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर शक्ति के सभागार में प्रमुख जन गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला शक्ति के दुकालू राम राज जिला संघ चालक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष की संघ यात्रा1925-2025 पर यह संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से राष्ट्र साधना एवं सेवा में कार्यरत है। संघकार्य, हिंदुत्व, वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थिति में अपनी भूमिका, पंच परिवर्तन आदि विषयों पर विषय प्रस्तुति, संवाद, जिज्ञासा समाधान के द्वारा वैचारिक तथा दायित्व जागरण हेतु “प्रमुख जन गोष्ठी” आयोजित है इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चन्द्रशेखर देवांगन प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ होंगे। एवं समय सायं 03:30 बजे से होगा। उपरोक्त कार्यक्रम से संबंधित जिला जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला शक्ति के अमर दास मानिकपुरीv9630879770।मनोज कुमार गबेल 8319400362।एवं गौरीशंकर राठौर – 9131510673 से प्राप्त की जा सकती है।तथा 15 मिनट पूर्व पंजीयन कराकर अपना स्थान ग्रहण करेंगें।



