तुर्री धाम में 15 फरवरी से 23 फरवरी तक होगा महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य मेले का आयोजन, जनपद पंचायत शक्ति ने व्यवस्थाओं को लेकर दिया अंतिम रूप, पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है तुर्री का मेला, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू ऋषि राय,CEO निखिल कश्यप के मार्गदर्शन में चल रही तैयारिया


तुर्री धाम में 15 फरवरी से 23 फरवरी तक होगा महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य मेले का आयोजन, जनपद पंचायत शक्ति ने व्यवस्थाओं को लेकर दिया अंतिम रूप, पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है तुर्री का मेला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय शक्ति से लगे बाबा भोलेनाथ की नगरी तुर्री धाम में महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भव्य सात दिनों के मेले का आयोजन किया जा रहा है,तथा उपरोक्त मेले को लेकर जनपद पंचायत शक्ति के मार्गदर्शन में जहां संपूर्ण व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है,तो वहीं जनपद पंचायत शक्ति ने उपरोक्त मेले की तैयारियो को लेकर सार्वजनिक रूप से आम जनता को कहा है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तुर्री मेला दिनांकः 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक होंगा,कार्यालय जनपद पंचायत सवती से लगभग 13 कि.मी. की दूरी पर ग्राम-तुरीं में महाशिवरात्रि के पुनीत पर्व पर देवाधिदेव शंकर भगवान के पावन स्थान पर प्राकृतिक रूप से शिवलिंग पर जल निरंतर प्रवाहित होता रहता है। श्रद्धालु जनता एवं व्यापारियों से निवेदन है कि वे ईष्ट मित्रों सहित मेले में सम्मिलित होकर लाभान्वित हो, तथा अपनी मनोकामना पूर्ण करें, जनपद पंचायत शक्ति द्वारा मेले की भव्यता को देखते हुए वहां आने वाले छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से मेला परिसर में दुकान लगाने के लिए शुल्क निर्धारित किए हैं,प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी टेक्स दरें निम्न प्रकार के तय किये गये हैं-
01. सिनेमा 9000/- रू. पूरी मेला अवधि तक
02-. फल दुकान 700/- रूपये पूरी मेला अवधि तक
03- होटल बड़ा 2000/-
04- सकर्स बड़ा 2000/–“-
05-होटल छोटा 1500/—“–
06-सकर्स छोटा 1000/–“–
07-पान दुकान बड़ा 1000/- 08-अन्य मनोरंजन कर
₹ 1000/–“-
09-पान दुकान छोटा
500/-
10- चना सब्जी
50/- प्रतिदिन
11-होटल खाना
1000/-
12-गन्ना रस 50/- प्रतिदिन
13-चुड़ी दुकान
500/—“-
14-पेठा ठेला 50/- प्रतिदिन
15-मनीहारी बड़ा
800/-
16-बड़ी दुकान
17-मनीहारी छोटा
500/-
18- रेडिमेड कपड़ा दुकान
700/- पूरी मेला अवधि तक
19- बर्तन दुकान पीतल
1500/-
20- बड़ा भजीया दुकान
700/-
21-वर्तन दुकान 1000/–
22-फोटो स्टूडियो
1000/-
23-कपड़ा दुकान
1500/-
24-उखरा बड़ी दुकान
700/^
25-गल्ला दुकान
2500/-
26-उखरा छोटी दुकान
500/-
27-जेवर दुकान
1500/-
28- टैटू दुकान गोदना
50/- प्रतिदिन
29-जूता दुकान
1500/-
30-खिलौना दुकान बड़ा
600/-पूरी मेला अवधि तक
जनपद पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि पंचायत अधिनियम की धारा (43) के तहत सिनेमा, सर्कस एवं विनोद के अन्य साधन पर अतिरिक्त कर लगाये गये है,दुकानदारों, व्यापारियों तथा सिनेमा, सर्कस, खेल-तमाशा वालों को दुकान प्राप्त करने हेतु मेला अधीक्षक से मेले के स्थान पर मेला लगने के तीन दिन पहले, ज.पं. कार्यालय में एक सप्ताह पूर्व आवेदन पत्र देना होगा। टैक्स की राशि पटाकर रसीद प्राप्त करने के पश्चात् अथवा 8 दिन पूर्व अधीक्षक द्वारा बताये गये स्थान पर कब्जा किया जा सकता है,विगत वर्ष के बकायादार विगत वर्ष की राशि तथा इस वर्ष की 50% राशि जमा करने के बाद ही मेला स्थल पर दुकान लगायेंगे।मेला अधीक्षक अथवा सहायक अधीक्षक जो भी समय-समय पर निर्देश देंगे उनका पालन करना होगा,आवश्यकतानुसार मेला की अवधी बढ़ाई जा सकती है।पानी, सड़क एवं अस्पताल की व्यवस्था जनपद पंचायत की ओर से रहेगी, दिल्ली में 15 फरवरी से प्रारंभ होने वाले जनपद पंचायत शक्ति द्वारा मेले के आयोजन को लेकर जनपद पंचायत शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती नीतू ऋषि राय, जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष बंशीधर खंडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखिल कुमार कश्यपजनपद सदस्यगण-श्रीमती गुलेश्वरी कंवर (सभापति), श्री टंकेश्वर पटेल (टंकू) (सभापति), श्री सत्यप्रकाश महंत (सभापति),श्री दिलसाय कंवर (सभापति), श्री बजरंग राजु राठौर (सभापति)सदस्य – श्रीमती उषा कंवर, श्री अमर सिंह राठिया, श्रीमती शांति लहरे, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती सुनीता नाई, श्रीमती शैल यादव, श्रीमती अनीता सिदार,, श्री सफीक खान, श्रीमती हृदेश्वरी (मंजू) जगत, श्रीमती प्रतिभा मेहरा, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती मोगरा बाई सतनामी,श्रीमती कृष्णा राठौर, श्रीमती रजनी देवी राठौर, श्रीमती रामेश्वरी गबेल, श्रीमती राजेश्वरी गोंड़ जुटे हुए हैं



