लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोज़न, 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित था कार्यक्रम, विद्यालय के बच्चों ने दिखाया अपना खेल जौहर




लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोज़न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सफल एवं शानदार आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 11/ 12/ 2025 से 13/12/2025 तक आयोजित थी। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय प्रबंधक टी.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस ने मशाल देकर विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि जिस प्रकार मशाल हमेशा अंधेरे को नष्ट करती है उसी प्रकार आपकी बुद्धि एवं स्फूर्ति अज्ञानता एवं आलस्य रूपी अंधकार को दूर करे . प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर खेल भावना और उमंग से भर गया । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को चार ग्रुप चैलेंजर, रैंगलर, अचीवर एवं फाइटर में विभक्त किया गया था। इस खेल प्रतियोगिता में निम्न प्रकार की प्रतियोगिताएं शामिल थी। रस्साकसी, बैडमिंटन, शतरंज, म्यूजिकल रेस, चॉकलेट रेस , रिंग रेस, बैलून रेस, बैलेंस द कप बुक बैलेंस स्पून रेस, स्लो साइकिल रेस, थ्रेड नीडल रेस,खो-खो, कबड्डी इत्यादि क्विज प्रतियोगिता 50 मीटर एवं 100 मी रेस प्रतियोगिता रखी गई थी। विद्यालय के संचालक की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया l इस प्रतियोगिता से बच्चे अत्यंत प्रसन्न उत्साहित एवं ऊर्जावान दिखाई दिए l बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट रुप से झलक रहा था। अंतिम दिवस सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण करने की घोषणा की गई।



