शक्ति में 26 एवं 27 फरवरी को होगा फागुन श्याम ग्यारस महोत्सव का भव्य आयोजन, भजन सम्राट भास्कर पुरोहित सहित प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति, निकलेगी निशान यात्रा, होगा श्याम नाम की मेहंदी का आयोजन


शक्ति में 26 एवं 27 फरवरी को होगा फागुन श्याम ग्यारस महोत्सव का भव्य आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-शक्ति शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 26 एवं 27 फरवरी को श्री श्याम परिवार, श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से 27 फरवरी 2026 दिन- शुक्रवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर सक्ती मेंफाल्गुन ग्यारस महोत्सव का आयोजन किया गया है एवं,श्याम नाम की मेहंदी 26 फरवरी 2026 शाम 4.30 बजे से (नृत्य नाटिका के साथ) होंगी,साथ ही भव्य निशान यात्रा 27 फरवरी 2026 सुबह 9 बजे श्री राम मंदिर से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंचेंगी, तथा निशान यात्रा में श्याम प्रेमियों के लिए निशान निःशुल्क है एवम 1 प्रेमी 1 निशान दिया जाएगा साथ ही अतिरिक्त निशान शुल्क हेतु रु.100/- शुल्क निर्धारित किया गया है एवं निशान यात्रा के पश्चात श्री राधा कृष्ण मंदिर से घर वापसी की निःशुल्क वाहन व्यवस्था की जाएगी, आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 27 फरवरी को पावन ज्योत एवं भजनारंभ कार्यक्रम शाम 7 बजे से श्री राधाकृष्ण मंदिर, सक्ती मैं आयोजित किया गया है जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक भास्कर पुरोहित जी इंदौर,यशी चौरसिया जी इंदौर,आशीष शर्मा जी ग्वालियर,विक्की सिंघल जी सक्ती अपने शानदार सुंदर भजनों की प्रस्तुति देंगे एवं इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान छप्पन भोग, भोग प्रसाद, सवामनी एवं अतिरिक्त निशान के लिए श्याम प्रेमी आयोजन समिति के सदस्यों से सम्पर्क कर सकते है, 9300603033 (अशोक बंसल), 9425280027 (संतोष अग्रवाल LIC), 9300617199 (संतोष हजारीगणेश), 8109693793 (शैलेश अग्रवाल BL) है,आयोजक – श्री श्याम परिवार, श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं समस्त महिला मंडल, सक्ती ने श्याम प्रेमियों को इस दो दिवसीय आयोजन में सह परिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है



