शक्ति जिले में इलेक्शन ऑब्जर्वर ने ली चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी,कलेक्टर के साथ करी समीक्षा, मतदान तक डटे रहेंगे चुनाव पर्यवेक्षक, तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए पहुंचे तीन आईएएस अधिकारी, जिले की तीन विधानसभा के लिए 56 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

<em>शक्ति जिले में इलेक्शन ऑब्जर्वर ने ली चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी,कलेक्टर के साथ करी समीक्षा, मतदान तक डटे रहेंगे चुनाव पर्यवेक्षक, तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए पहुंचे तीन आईएएस अधिकारी, जिले की तीन विधानसभा के लिए 56 प्रत्याशियों ने किया नामांकन</em> kshititech
शक्ति जिले में 30 अक्टूबर को नामांकन के अंतिम दिन की स्थिति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सक्ती जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक ने आज संयुक्त रूप से स्ट्रॉन्ग रूम, कलेक्टर कार्यालय के तीनो नामांकन कक्ष सहित अन्य निर्वाचन कार्यों का निरीक्षण किया। निर्वाचन शाखा सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सक्ती जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती के लिए 2010 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद वाय सफिरउल्ला को, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर के लिए 2009 बैच के आईएएस अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए पुलिस प्रेक्षक के रूप में 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल को और व्यय प्रेक्षक के रूप में 2012 बैच के आईआरएस अधिकारी अतुल कुमार रामदास गोखे को नियुक्त किया गया है,सक्ती जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सभी प्रेक्षकों द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय में तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए नामांकन कक्ष, एनआईसी कक्ष, निर्वाचन कक्ष, एमसीएमसी कक्ष, सीविजील कक्ष सहित अन्य कक्षों और निर्वाचन कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा सक्ती, जैजैपुर और चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त टीम सहित अन्य आधारभूत जानकारीयां दी गई। इसके साथ ही सभी प्रेक्षकों द्वारा नंदेली भाठा में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का भी निरीक्षण किया गया। स्ट्रॉन्ग रूम में प्रेक्षकों द्वारा मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था, मतदान सामग्री वापसी की व्यवस्था, मतगणना स्थल तक पहुंच मार्ग, बिजली व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन, पेयजल सुविधा, शौचालय, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं, विधानसभावार आगमन, निकासी तथा पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य कार्याें का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 13 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र और 41 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन पत्र,जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 56 अभ्यर्थियों ने भरे 113 नामांकन पत्र,31 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा

सक्ति- विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्तीॉ चन्द्रपुर और जैजैपुर तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 30 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के अंतिम दिन 13 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे और 41 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। इस प्रकार अब तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 56 अभ्यर्थियों ने 113 नामांकन पत्र भरे हैं। दिृतीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबरॉ मतदान की तिथि 17 नवंबर और प्रथम तथा दिृतीय दोनो ही चरणों की मतगणना तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज नामांकन के अंतिम दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती के लिए 07, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर के लिए 02 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर के लिए 04 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए है। इसी प्रकार आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती के लिए 17, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर के लिए 10 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर के लिए 14 अभ्यर्थियो ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं। इस प्रकार अब तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 56 अभ्यर्थियों ने 113 नामांकन पत्र भरे हैं।

<em>शक्ति जिले में इलेक्शन ऑब्जर्वर ने ली चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी,कलेक्टर के साथ करी समीक्षा, मतदान तक डटे रहेंगे चुनाव पर्यवेक्षक, तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए पहुंचे तीन आईएएस अधिकारी, जिले की तीन विधानसभा के लिए 56 प्रत्याशियों ने किया नामांकन</em> kshititech
शक्ति जिले में 30 अक्टूबर को नामांकन के अंतिम दिन की स्थिति
<em>शक्ति जिले में इलेक्शन ऑब्जर्वर ने ली चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी,कलेक्टर के साथ करी समीक्षा, मतदान तक डटे रहेंगे चुनाव पर्यवेक्षक, तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए पहुंचे तीन आईएएस अधिकारी, जिले की तीन विधानसभा के लिए 56 प्रत्याशियों ने किया नामांकन</em> kshititech
शक्ति जिले में 30 अक्टूबर को नामांकन के अंतिम दिन की स्थिति

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading