सफेद महल की बहु रानी दिव्या भी उतरी महंत के प्रचार में–कांग्रेस के प्रति महिला मतदाताओं में दिख रहा भारी उत्साह– नगर पालिका क्षेत्र शक्ति में 29 अक्टूबर को महिला कांग्रेस नेत्रियों ने किया संपर्क अभियान, बघेल सरकार की योजनाओं को लेकर मतदाता फिर से चुनेंगे कांग्रेस की सरकार

29 अक्टूबर को शक्ति शहर में महिला कांग्रेस का प्रचार अभियान
29 अक्टूबर को शक्ति शहर में महिला कांग्रेस का प्रचार अभियान
29 अक्टूबर को शक्ति शहर में महिला कांग्रेस का प्रचार अभियान

कांग्रेस के प्रति महिला मतदाताओं में दिख रहा भारी उत्साह– नगर पालिका क्षेत्र शक्ति में 29 अक्टूबर को महिला कांग्रेस नेत्रियों ने किया संपर्क अभियान, वार्ड नंबर 3 राजापारा वार्ड में मिला अपार समर्थन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- नगर पालिका क्षेत्र शक्ति के वार्डों में 29 अक्टूबर को महिला कांग्रेस नेत्रियों ने सघन जनसंपर्क किया, इस दौरान जहां महिला मतदाताओं में उत्साह दिखा, तो वही सरकार की योजनाओं को लेकर भी मतदाताओं ने कहा कि इस बार फिर से भी भूपेश बघेल को अपना समर्थन देकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे तथा शक्ति के विधायक के रूप में डॉक्टर चरण दास महंत को विजयी बनाना है

वहीं कांग्रेस नेत्रियों ने भी इस अवसर पर सभी मतदाताओं से कहा कि आने वाले चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार जहां सभी लोगों को मुफ्त शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी तो वहीं आज सरकार ने शहरी क्षेत्र का तेजी से विकास किया है,29 अक्टूबर को महिला कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के दौरान श्रीमती रीना गेवाडीन, श्रीमती गीता देवांगन, श्रीमती विजया जायसवाल, सुश्री अलका जायसवाल, श्रीमती हाजरा बेगम, श्रीमती दिव्या सिंह,, पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे,जाहिर खान, भवानी प्रसाद तिवारी सहित काफी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कांग्रेस के नेता मौजूद रहे

29 अक्टूबर को शक्ति शहर में महिला कांग्रेस का प्रचार अभियान
29 अक्टूबर को शक्ति शहर में महिला कांग्रेस का प्रचार अभियान

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading