शरीर को फिट रखने जिला मुख्यालय शक्ति में जिला पंचायत सीईओ साहब की उपस्थिति में निकली साइकिल रैली. सैकड़ो लोग हुए शामिल. लिटिल फ्लावर स्कूल के डायरेक्टर तेज प्रकाश उपाध्याय ने कहा- साइकलिंग को हमें दैनिक जीवन का बनना चाहिए हिस्सा




शरीर को फिट रखने जिला मुख्यालय शक्ति में जिला पंचायत सीईओ साहब की उपस्थिति में निकली साइकिल रैली. सैकड़ो लोग हुए शामिल. लिटिल फ्लावर स्कूल के डायरेक्टर तेज प्रकाश उपाध्याय ने कहा- साइकलिंग को हमें दैनिक जीवन का बनना चाहिए हिस्सा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय शक्ति में 29 नवंबर को सुबह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन. लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल के डायरेक्टर तेज प्रकाश उपाध्याय. सुरेश जायसवाल सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग।स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी- कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे इस दौरान इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा यह साइकिल रैली शरीर को फिट रखने के उद्देश्य से निकाली गई थी। एवं इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री जैन साहब ने कहा कि आज हमें नियमित रूप से व्यायाम एवं साइकलिंग करना चाहिए। साइकिलिंग करने से जहां हमारा शरीर स्वस्थ एवं फिट रहता है तो वहीं हमारे कार्य करने की क्षमता भी अधिक बढ़ती है। तथा इस अवसर पर जैन साहब ने सभी उपस्थित लोगों को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल शक्ति के डायरेक्टर तेज प्रकाश उपाध्याय ने भी कहा कि आज साइकलिंग करना शरीर के लिए श्रेष्ठ है तथा साइकिलिंग करने से जहां हम पर्यावरण की भी रक्षा कर सकते हैं। तो वही बाइक एवं कार से कहीं ना कहीं पर्यावरण को भी कुछ न कुछ इसका नुकसान पहुंचता है। किंतु यदि हम अपने दैनिक कामों को भी साइकिलिंग के माध्यम से करें तो यह और अधिक बेहतर है







