गुंजन एजुकेशन सेंटर के बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए सुंदर मॉडल-जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन. प्राचार्य नितिन सोनी ने दी सभी बच्चों को बधाई




गुंजन एजुकेशन सेंटर के बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए सुंदर मॉडल-जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन. प्राचार्य नितिन सोनी ने दी सभी बच्चों को बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -गुंजन एजुकेशन सेंटर, स्टेशन रोड, सक्ती में जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सक्ती के सभापति श्री आयुष शर्मा रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में श्री करम सिंह सिदार, श्री महेंद्र कुमार चंद्रा, श्री प्रमोद देवांगन, श्रीमती सविता तिवारी, श्री संतोष तिवारी, श्री संतोष अनंत, श्री छबि राठौर उपस्थित रहे।इस जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रदर्शन, विज्ञान क्विज एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार का सराहनीय प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां प्रशंसनीय रहीं। गुंजन एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के मोहित अग्रवाल ने ग्रीन एनर्जी (Green Energy) विषय पर मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान, कक्षा 12वीं के विनय पटेल ने साइंस एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन (Science and Rural Transformation) विषय पर मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान तथा कक्षा 11वीं की खुशबू सुमन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) विषय पर मॉडल प्रस्तुत कर जोन स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए भी चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री नितिन सोनी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, रचनात्मक सोच एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी प्रकार नए प्रयोग करने और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण गोविंद दास, तुलेश चंद्रा, पुष्पा यादव, पीयूष यादव, देविका पटेल, सारिका सोनी, काजल महंत, खुशबू खान, सोनिया सोनवानी, भूमेश यादव, शिवशंकर साहू, नीतू यादव, ज्योति देवांगन, नेहा गुप्ता, कविता देवांगन, भुवनेश्वरी माणिकपुरी, सौम्या महंत, पूनम यादव, शांति यादव, जया केंवट, सरला यादव एवं अंजलि पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





