राजधानी रायपुर के बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ अशोक अग्रवाल ने करी राजभवन में राज्यपाल डॉ रमन डेका से मुलाकात. 157 साल पुराने प्राचीन मंदिर में आने का न्यौता दिया राज्यपाल महोदय को




राजधानी रायपुर के बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ अशोक अग्रवाल ने करी राजभवन में राज्यपाल डॉ रमन डेका से मुलाकात
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -157 वर्ष प्राचीन श्री बांके बिहारी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सेवा कार्यों की राज्यपाल महोदय ने की सराहना
रायपुर। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने आज राजभवन में माननीय राज्यपाल महोदय से सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने भगवान श्री बांके बिहारी जी की दोनों हाथों से बांसुरी बजाती हुई मनोहारी प्रतिकृति राज्यपाल महोदय को सप्रेम भेंट की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।आत्मीय मुलाकात के दौरान राज्यपाल महोदय ने श्री बांके बिहारी मंदिर में अपने पूर्व आगमन की मधुर स्मृतियों को साझा करते हुए उसे एक यादगार अनुभव बताया।उन्होंने लगभग 157 वर्ष प्राचीन श्री बांके बिहारी मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार एवं धार्मिक-सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और समाजसेवा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य हैं।राज्यपाल महोदय ने डॉ. अग्रवाल को शुभकामनाएँ देते हुए इसी प्रकार निरंतर सेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।
डॉ. अग्रवाल ने राज्यपाल महोदय के स्नेह, आत्मीयता एवं प्रेरणादायी शुभकामनाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया





