2000 लोगों की सहभागिता-जिला मुख्यालय शक्ति में पुलिस प्रशासन की अनुकरणीय पहल- लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का किया आयोजन. आज शाम नवनिर्मित पुलिस जन संवाद कक्ष में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

अग्रसेन चौक में पुलिस जनसंवाद कक्ष में एकत्रित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी
शक्ति पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम
आज शाम पुलिस प्रशासन शक्ति द्वारा होगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन

2000 लोगों की सहभागिता-जिला मुख्यालय शक्ति में पुलिस प्रशासन की अनुकरणीय पहल- लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का किया आयोजन. आज शाम नवनिर्मित पुलिस जन संवाद कक्ष में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले की पुलिस अपनी जिम्मेदारियो का सजगता से निर्वहन के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर भी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करती है। तथा इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर शक्ति जिले के जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में जहां राष्ट्रीय एकता दौड़ रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। तो वहीं जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा की उपस्थिति में जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों तथा सक्ती के मीडिया बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इसी क्रम में थाना सक्ती, डभरा, बाराद्वार, मालखरौदा, हसौद, जैजैपुर, नगरदा, चंद्रपुर तथा चौकी फगुरम, अड़भार, सकर्रा एवं छपोरा में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलेभर के इन कार्यक्रमों में लगभग 2000 लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा।इस अवसर पर प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
जिला सक्ती पुलिस का संदेश: राष्ट्रीय एकता केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। आइए, एकजुट होकर सशक्त, सुरक्षित एवं समरस भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

आज शाम नवनिर्मित पुलिस जनसंवाद कक्ष में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन

जिला पुलिस प्रशासन शक्ति द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर आईपीएस के मार्गदर्शन में आज 31 अक्टूबर 2026 दिन- शनिवार की शाम 5:00 बजे से शक्ति शहर के अग्रसेन चौक स्थित नवीन पुलिस जन संवाद कक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें पुलिस प्रशासन ने समस्त नागरिक बंधुओ। जन प्रतिनिधियों।गणमान्य नागरिकों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है

शक्ति पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम
शक्ति पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम
शक्ति पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम
शक्ति पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम
शक्ति पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading