2027 में जापान से आगे होगा भारत! इकोनॉमी पर IMF की बड़ी भविष्यवाणी

2027 में जापान से आगे होगा भारत! इकोनॉमी पर IMF की बड़ी भविष्यवाणी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और अब इसके एक और बड़ी छलांग लगाने की उम्मीद है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताजा अनुमान के मुताबिक, भारत 2027 में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. वैश्विक अनिश्चितताओं, महंगी ऊर्जा और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद IMF को भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार मजबूत रहने का अनुमान है.IMF ने 2026 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया है. यह अनुमान एशिया और प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं पर जारी उसकी ताजा रिपोर्ट में दिया गया है. हालांकि, भारत के चौथे स्थान पर पहुंचने का अनुमान अभी भविष्य की संभावना है. इसकी वास्तविक तस्वीर आने वाले वर्षों में आर्थिक वृद्धि और अलग-अलग देशों की अर्थव्यवस्थाओं के आकार पर निर्भर करेगी.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading