शक्ति जिले में निजी अस्पतालों एवं क्लिनिको को रखना होगा मापदंडों का ध्यान. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलेक्टर एवं सीएमएचओ के निर्देश पर किया प्राइवेट हॉस्पिटलों का निरीक्षण. दिए सख्त निर्देश. लापरवाही पर होगी कार्यवाही. डॉक्टर सुदर्शन भारद्वाज सहित टीम के सदस्य रहे मौजूद

शक्ति जिले में निजी अस्पतालों एवं क्लिनिको को रखना होगा मापदंडों का ध्यान. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलेक्टर एवं सीएमएचओ के निर्देश पर किया प्राइवेट हॉस्पिटलों का निरीक्षण. दिए सख्त निर्देश. लापरवाही पर होगी कार्यवाही. डॉक्टर सुदर्शन भारद्वाज सहित टीम के सदस्य रहे मौजूद kshititech
शक्ति जिले में प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम

शक्ति जिले में निजी अस्पतालों एवं क्लिनिको को रखना होगा मापदंडों का ध्यान. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलेक्टर एवं सीएमएचओ के निर्देश पर किया प्राइवेट हॉस्पिटलों का निरीक्षण. दिए सख्त निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सक्ती के मार्गदर्शन में विगत दिवस जिले के विकासखंड डभरा एवं मालखरौदा अंतर्गत संचालित निजी चिकित्सालयों का जिला स्तरीय नर्सिंग होम एक्ट निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुर, लक्ष्मी केयर हॉस्पिटल डभरा, ओजस हॉस्पिटल डभरा, पार्थ क्लिनिक डभरा, डॉ मनोज डनसेना क्लिनिक डभरा, हरि मेडी सेंटर डभरा, आस्था हॉस्पिटल घोघरी, मिशन हॉस्पिटल मालखरौदा आदि निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के उपचार की व्यवस्था तथा नर्सिंग होम एक्ट के तहत निर्धारित अस्पताल मापदंडों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश निरीक्षण दल द्वारा अस्पताल संचालकों एवं चिकित्सकीय स्टाफ को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मरीज को उचित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को बीमारी, उपचार तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में उचित चिकित्सकीय सलाह एवं जानकारी प्रदान की जाए। जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत संचालित निजी चिकित्सालयों को योजना के प्रावधानों का सही एवं पारदर्शी तरीके से पालन करने के निर्देश दिए गए। पात्र हितग्राहियों को योजना का वास्तविक लाभ उपलब्ध कराने तथा योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा दुरुपयोग नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। अस्पताल संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अतः पात्र मरीजों को योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाए। योजना के प्रावधानों के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी चिकित्सालयों को नर्सिंग होम एक्ट के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का पारदर्शी एवं नियमानुसार संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग, सक्ती द्वारा निजी चिकित्सालयों के निरीक्षण की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading